
चोरी मामले में दो आरोपी काबू, भेजे जेल, सामान व वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद

थाना अम्बाला छावनी पुलिस ने की कार्रवाई,
जिला अम्बाला पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र माॅल रोड स्थित घर से सामान चोरी करने के मामले में सहायक उप निरीक्षक सुखबीर व सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया।
मामले का विवरण,
मामले में जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार पुलिस चौकी रैजिमैन्ट अम्बाला छावनी ने बतलाया कि शिकायतकर्ता मोहित सिहँ निवासी माॅल रोड अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने 06 अगस्त 2026 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दी थी कि 30/31 जुलाई 2026 को माॅल रोड स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपियों ने स्पिलिट एसी, कंप्रेसर, सर्विस पम्प, वेक्यूम पम्प, सिलेण्डर व अन्य सामान चोरी किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी,
थाना अम्बाला छावनी पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी हिमांशु व सुमित निवासी माॅल रोड अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर आरोपियों से एसी इनडोर बाॅडी, सर्विस पम्प, व अन्य सामान सहित वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की है।
न्यायिक कार्यवाई,
पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। Haryana Police



