अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दोपहिया वाहन (5 एक्टिवा व 5 बाइक) के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, सीआईए-2 टीम को मिली सफलता
अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दोपहिया वाहन (5 एक्टिवा व 5 बाइक) के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, सीआईए-2 टीम को मिली सफलता
अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दोपहिया वाहन (5 एक्टिवा व 5 बाइक) के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, सीआईए-2 टीम को मिली सफलता

जिला अंबाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रेकटाउन के तहत सीआईए-2 टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरो
जिला अंबाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रेकटाउन के तहत सीआईए-2 टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अंबाला छावनी और अंबाला शहर क्षेत्र से चोरी किए गए कुल 10 दोपहिया वाहन (05 एक्टिवा और 05 बाइक) बरामद किए हैं।
मामले का विवरण,
शिकायतकर्ता राजकुमार, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अंबाला छावनी ने गत 08 जुलाई 2026 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 03 जुलाई 2026 को उनके घर के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी एक्टिवा चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सीआईए-2 की विशेष टीम को सौंप दी थी।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी,
सीआईए-2 प्रभारी उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक वेद प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार और उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी हर्ष उर्फ जूडी निवासी छप्परबंद मोहल्ला, थाना अंबाला छावनी, जिला अंबाला को दबोच लिया।
बरामदगी: आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एक्टिवा के अलावा अंबाला छावनी व अंबाला शहर क्षेत्र से चुराए गए अन्य 09 दोपहिया वाहन (कुल 05 एक्टिवा और 05 बाइक) बरामद किए गए हैं।
आगामी कार्रवाई:
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि ये सभी वाहन अंबाला छावनी और अंबाला शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे। मामले में संलिप्त अन्य सह-आरोपियों की पहचान की जा रही है, जिन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
न्यायिक कार्रवाई,
पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस का यह अभियान चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए आगे भी निरंतर जारी रहेगा। Haryana Police



