
पंजोखरा साहिब घटना मामले में नया मोड़ गुरसिमरन मंड के खिलाफ होगी #FIR दर्ज,धरना खत्म

अंबाला के पंजोखरा पंजोखरा साहिब में हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में जिसके बाद सिख जत्थेबंदियों ने थाना पिंजोखरा के आगे धरना दिया और युवकों को रिहा करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सिख जत्थेबन्दियों की बातचीत हुई और उसके बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवाओं को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट गुरमीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने जिन युवकों को हिरासत में लिया था उनको छोड़ दिया गया है और धरना खत्म कर दिया जाएगा इसके बाद वही घायल युवक का पुलिस द्वारा बयान लिया जाएगा और मंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पुलिस ने सभी बात ली है और उनको रिहा कर दिया गया है।
बाइट – गुरवीर सिंह
वाइस प्रेसिडेंट हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

बाइट – गुरनाम सिंह चढूनी किसान नेता
वीओ – इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में हुई घटनाक्रम को लेकर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए लाया गया था जिनमें उचित साक्ष्य फिलहाल नहीं पाए गए उनको अब छोड़ दिया गया है और सिख जत्थेबंधियों द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया है और इस मामले में जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – कुलदीप सिंह डीएसपी



