janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt साइबर ठगी और डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ अंबाला पुलिस की साइबर एडवाइजरी,हरियाण पुलिस का 'अभेद्य' ऐप बना नागरिकों का सुरक्षा कवच - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनभारत पाकिस्तानमुख्यमंत्री हरियाणाराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी और डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ अंबाला पुलिस की साइबर एडवाइजरी,हरियाण पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप बना नागरिकों का सुरक्षा कवच

साइबर ठगी और डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ अंबाला पुलिस की साइबर एडवाइजरी,हरियाण पुलिस का 'अभेद्य' ऐप बना नागरिकों का सुरक्षा कवच

साइबर ठगी और डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ अंबाला पुलिस की साइबर एडवाइजरी,हरियाण पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप बना नागरिकों का सुरक्षा कवच
बढ़ते डिजिटल लेन-देन के साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगने और डराने के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। नागरिकों को ऐसे डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखने और जागरूक करने के उद्देश्य से अंबाला पुलिस द्वारा एक विशेष साइबर एडवाइजरी जारी की गई है।
इसके साथ ही, हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप को साइबर अपराध, एक्सटॉर्शन (रंगदारी) और डिजिटल उत्पीड़न के खिलाफ एक मजबूत और अभेद्य हथियार के रूप में पेश किया गया है।
​साइबर अपराध से बचाव हेतु ‘मुख्य सावधानियां’ क्या करें और क्या न करें,
1.​गोपनीयता बनाए रखें,
अपना बैंक ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV), पिन (PIN) या पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
​अज्ञात लिंक और एपीके फ़ाइलों से बचें,
व्हाट्सएप, एसएमएस या ईमेल पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। ये आपके डिवाइस का डेटा चुरा सकते हैं।
2.​’डिजिटल अरेस्ट’ के डर से बचें,
पुलिस, सीबीआई या अन्य कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती। ऐसा कॉल आने पर तुरंत फोन काटें।
3.​लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहें,
भारी मुनाफे वाली इन्वेस्टमेंट स्कीम, लॉटरी या पार्ट-टाइम जॉब/टास्क के नाम पर पैसे मांगने वाले विज्ञापनों पर आंख बंद कर भरोसा न करें।
(​साइबर धोखाधड़ी होने पर क्या करें?)
1.​’गोल्डन अवर्स’ में डायल करें 1930,
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होते ही बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें। ठगी के शुरुआती 1-2 घंटों (गोल्डन अवर्स) के भीतर सूचना देने पर धोखाधड़ी की राशि को बैंक खातों में फ्रीज (फ्रीज) कराए जाने की संभावना सबसे अधिक होती है।
2.​पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत,
नागरिक स्वयं भी राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
3.​आवश्यक विवरण तैयार रखें,
शिकायत दर्ज कराते समय अपना ट्रांजैक्शन आईडी , बैंक खाता विवरण, यूपीआई आईडी और संबंधित मोबाइल नंबर की जानकारी अपने पास रखें।
हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप, साइबर खतरों और रंगदारी कॉल्स पर सीधा प्रहार,
​साइबर अपराधों और धमकी भरे कॉल्स पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। यह ऐप नागरिकों को फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल्स, रंगदारी, डिजिटल अरेस्ट के खतरों और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करता है।
​’अभेद्य’ ऐप की मुख्य विशेषताएं,
1.​संदिग्ध कॉल्स पर ऑटो-ब्लॉक,
यह ऐप अज्ञात, वर्चुअल और संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबरों की 24/7 निगरानी करता है और फोन की घंटी बजने से पहले ही संदिग्ध कॉल्स को ब्लॉक कर देता है।
2.​संदिग्ध डेटा की स्वत: सफाई,
ऐप में फर्जी कॉल्स, मैसेज, वॉयस नोट्स व संदिग्ध सामग्री यूजर तक पहुंचने से पहले ही फिल्टर हो जाती है, जिससे मानसिक तनाव और डर का माहौल समाप्त होता है।
3.डबल OTP प्रणाली,
यह एप डबल OTP प्रणाली प्रदान करता है जिससे साइबर फ्रॉड को रोकने में काफी मदद मिलती है।
4.​बैक एंड ट्रेसिंग तकनीक,
यह ऐप यूजर को सुरक्षित रखते हुए बैक एंड सिस्टम के माध्यम से अपराधियों को ट्रेस करने में पुलिस की सहायता करता है।
​ऐक्सेस करने की प्रक्रिया,
ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उपयोगकर्ता को अपने संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय साइबर सैल से संपर्क कर सत्यापन के बाद अधिकृत ऐक्सेस प्राप्त करना होता है।
​पुलिस अधीक्षक अम्बाला की अपील,
​”साइबर अपराध से बचाव ही इसका सबसे बड़ा समाधान है। थोड़ी सी सतर्कता आपको और आपके परिवार को वित्तीय व मानसिक नुकसान से बचा सकती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और ‘अभेद्य’ ऐप जैसी डिजिटल सुरक्षा सुविधाओं का लाभ उठाएं।”

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!