janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन, 50 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मपंजाबमुख्यमंत्री हरियाणाराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन, 50 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन, 50 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन, 50 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन, 50 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित
इद्रीश फाउंडेशन द्वारा इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन, 50 से अधिक विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अंबाला छावनी। सामाजिक संस्था इद्रीश फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट इवनिंग क्लास, मति दास नगर (टांगरी ब्रिज) में इंटर्नशिप सर्टिफिकेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा रहे। उनके करकमलों द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जुड़े इंटर्न्स को सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि “समाज सेवा का प्रत्येक कार्य व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारता है। इंटर्नशिप केवल अनुभव प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों को सीखने का अवसर है। आज के युवा यदि सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ें तो वे देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।

इस वर्ष इद्रीश फाउंडेशन की इंटर्नशिप में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें एस.डी. कॉलेज, जी.एम.एन. कॉलेज, आर्य कॉलेज, मुलाना, पुणे के विभिन्न कॉलेजों, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एल.पी.यू.), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पंजाब यूनिवर्सिटी तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। इंटर्न्स ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, बाल शिक्षा तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उत्कृष्ट कार्य किया।

इंटर्नशिप के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के आधार पर निधि, ग़ज़ल एवं शगुन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने उन्हें प्रमाण-पत्र के साथ “Star Interns of Idrish Foundation” की सम्मानित उपाधि से नवाज़ा। उपस्थित सभी अतिथियों ने तीनों स्टार इंटर्न्स की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल इंटर्नशिप कराना नहीं, बल्कि ऐसे संवेदनशील, जिम्मेदार और नेतृत्व क्षमता से भरपूर युवाओं का निर्माण करना है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। उन्होंने सभी इंटर्न्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्था के द्वार समाज सेवा के इच्छुक युवाओं के लिए सदैव खुले रहेंगे।

समारोह में फाउंडेशन की वाइस प्रेसिडेंट नीलिमा, अकाउंटेंट अभिषेक चौहान तथा हेड टीचर दीपांशु विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य तरुण अग्रवाल, अभिषेक पाठक एवं अमनदीप कौशिश ने भी सभी इंटर्न्स को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इंटर्न्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इद्रीश फाउंडेशन में बिताया गया समय उनके जीवन का अमूल्य अनुभव रहा। यहाँ उन्हें केवल व्यावहारिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व, संवाद कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यह इंटर्नशिप उनके करियर और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा भविष्य में भी वे समाज सेवा से जुड़े रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन सभी इंटर्न्स के सम्मान, अतिथियों के प्रति आभार तथा राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!