janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी

अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी

थाना बराड़ा पुलिस ने नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 13 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन सहित किया गिरफ्तार,

नशामुक्त अम्बाला की तरफ से नशा तस्करियों पर एक और कड़ा प्रहार,

मामले का विवरणः

नशा मुक्त समाज के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों पर थाना बराड़ा पुलिस ने जांच अधिकारी उप निरीक्षक कुशलपाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए 13 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन मामले में दो आरोपियों को काबू कर थाना बराड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस कार्रवाई

थाना बराड़ा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर नजदीक गाँव कसेरला खुर्द से आरोपी ध्यान सिहँ निवासी गाँव कसेरला खुर्द थाना बराड़ा जिला अम्बाला को दिनांक 28 मई 2026 को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बतलाया कि इस मामले में आरोपी राॅकी भी शामिल हैै । पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी राॅकी निवासी हरी पैलेस डेहा कालोनी अम्बाला शहर को भी काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 03 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों से कुल 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

आरोपी ध्यान सिहँ के खिलाफ दर्ज मामले,

आरोपी ध्यान सिहँ के खिलाफ पहले भी थाना कुरूक्षेत्र, बराड़ा, अम्बाला शहर व शाहबाद में लड़ाई-झगड़ा, हत्या का प्रयास, आम्र्ज एक्ट व सडक दुर्घटना से सम्बन्धित दस मामले दर्ज है।

न्यायिक कार्रवाईः

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया हैै।

 

सूचना तंत्र और पुलिस की अपील

 

अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप हर दिन नशा तस्करों पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि आपके पास नशा तस्करों या संदिग्ध गतिविधियों के बारे कोई जानकारी है तो तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नं0 9729990112 पर सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। Haryana Police

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!