
पानीपत में बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सास-ससुर ने आ’त्मह’त्या कर ली
हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। पानीपत में बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर सास-ससुर ने आ’त्मह’त्या कर ली है। गांव नारा निवासी राजेश (46) और पत्नी सुमन (44) दोनों उसे कपड़ों को लेकर टोकते थे, जिसपर आए दिन विवाद होता और बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और बेटा भी कुछ नहीं कहता था।
मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि बहू स्नेहा दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी।उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा। जानकारी के मुताबिक, सुमन और राजेश चाहते थे कि बहू सूट और साड़ी पहने, लेकिन स्नेहा को यह पाबंदी मंजूर नहीं थी।जानकारी के मुताबिक, इसी से परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सास को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, ससुर की हालत बेहद गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने गांव में सन्नाटा पसरा है।
पक्षपात का आरोप:-
मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट करती थी। वहीं, इकलौता बेटा आशीष अपनी मां-बाप का साथ देने के बजाय अपनी पत्नी स्नेहा का ही पक्ष लेता था। माता-पिता को बेटे का यह व्यवहार अंदर ही अंदर कचोट रहा था।जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर बाद घर में फिर से इसी बात को लेकर भारी विवाद हुआ, जिसके बाद राजेश और सुमन ने मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ (स’ल्फास) निगल लिया।
प्यार हुआ, फिर शादी
मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने बताया कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। आशीष की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से लव-कम-अरेंज मैरिज की थी।
उकसाने का केस:-
जानकारी के मुताबिक, घटना के बारे में मतलौडा थाना प्रभारी SI राकेश कुमार ने बताया कि मृतक राजेश के भाई रमेश की शिकायत की आधार पर पुत्रवधू स्नेहा, उसके पिता और मां के खिलाफ आ’त्मह’त्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।



