
अंबाला पुलिस ने बिना पैट्रन तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा शिकंजा, अभियान के दौरान आज कुल 613 वाहनों के किए चालान
अंबाला पुलिस ने बिना पैट्रन तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा शिकंजा, अभियान के दौरान आज कुल 613 वाहनों के किए चालान
अपराध पर लगाम: अंबाला पुलिस ने बिना पैट्रन तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कसा शिकंजा, अभियान के दौरान आज कुल 613 वाहनों के किए चालान


अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर लगाए 47 विशेष पुलिस नाके,
इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं का भी रहा विशेष सहयोग,
बीते दिनों 2 अप्रैल 2026 को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने आमजन को यातायात के नियमों बारे किया था जागरूक,
पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देशों की अनुपालन करते हुए, अंबाला पुलिस ने जिला स्तर पर अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक बड़ा विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले भर में 47 विशेष नाके लगाए गए, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना नंबर प्लेट और बिना निर्धारित पैटर्न वाली नंबर प्लेटों के साथ सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई करना था।
कार्रवाई की मुख्य बातें,
सघन चेकिंग: पुलिस ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर 47 नाके लगाकर चेकिंग की।
कुल चालान: अभियान के दौरान आज कुल 613 वाहनों के चालान किए गए।
उद्देश्य: अपराधियों पर नकेल कसना, क्योंकि बिना पैट्रन तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग अक्सर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) अंबाला, श्री जगबीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार यह कार्रवाई तेज की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पैटर्न वाली नंबर प्लेट (HSRP) से वाहन चालक की सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जिससे अपराध की स्थिति में अपराधी को पकड़ना सुगम होता है।” उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही लगवाएं।
श्री जगबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों 2 अप्रैल 2026 को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर आमजन को यातायात के नियमों बारे जागरूक किया था, अंबाला पुलिस द्वारा लोगों को समय समय पर यातयात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया जा रहा है।
सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग,
पुलिस के इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए कई सामाजिक संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री राकेश मक्कड़ के साथ श्री ब्रिजेस शर्मा, प्रणव शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
इस अभियान में मुख्य रूप से सहयोग देने वाली संस्थाएं रहीं:भारत विकास परिषद् (महर्षि दयानंद शाखा, अम्बाला शहर)सनातन मंच सेवा सभा (रजि.)कदम फाउंडेशन इद्रीश फाउंडेशन,
अम्बाला पुलिस की चेतावनी,
अंबाला पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि यह विशेष अभियान आने वाले दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।



