
बराड़ा की करनाल कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से गन पॉइंट पर लूट करने वाले दो शातिर आरोपी सीआईए नारायणगढ़ द्वारा गिरफ्ता
बराड़ा की करनाल कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से गन पॉइंट पर लूट करने वाले दो शातिर आरोपी सीआईए नारायणगढ़ द्वारा गिरफ्ता
बराड़ा की करनाल कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से गन पॉइंट पर लूट करने वाले दो शातिर आरोपी सीआईए नारायणगढ़ द्वारा गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लिए गए

थाना बराड़ा के अंतर्गत आने वाली करनाल कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर, हथियार के बल पर गहने लूटने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपियों को सीआईए (CIA) नारायणगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उधम सिंह उर्फ कपिल कुमार निवासी गांव सिरसा, थाना मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और ऋतिक निवासी गांव दंगड़ोली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मामले का विवरण,
बीते दिनों 28 मई 2026 को बराड़ा की करनाल कॉलोनी में तीन नकाबपोश बदमाशों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी खोलकर एक घर में प्रवेश किया था। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर और गला दबाकर आरोपियों ने हथियार के बल पर उनके गहने लूट लिए थे। इस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। शोर शराबा सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना बराड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुठभेड़ के दौरान हुए थे काबू,
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला पुलिस की सीआईए टीम को जांच सौंपी गई थी। बीते 3 जून को सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान इन आरोपियों को काबू किया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और बाइक को बरामद कर लिया था।
आगामी पुलिस कार्रवाई व रिमांड,
मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पंकज कुमार व उनकी टीम ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात के दौरान लूटे गए गहने बरामद किए जा सकें। इसके अलावा, इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर उसे भी जल्द से जल्द काबू किया जा सके।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड,
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मुरादाबाद जिलों के विभिन्न थानों में पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक कनेक्शनों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
