अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी,गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले अंतरराज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार
अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी,गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले अंतरराज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार
अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी,गिट्टियां खिलाकर ध्यान भटकाने वाले अंतरराज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार
वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और बाइक बरामद; तीन आरोपी जेल भेजे गए, एक पुलिस रिमांड पर,
पंजाब के विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं करीब 06 मामले,

अंबाला सीआईए-02 (CIA-02) की टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा,
अंबाला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए-02 की टीम ने उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में मुस्तैदी दिखाते हुए चैन स्नेचिंग करने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सीआईए-02 के सहायक उप निरीक्षक अमृत लाल, नवीन कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
वारदात का अनोखा तरीका,
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सड़क पर या सार्वजनिक जगहों पर ‘गिट्टियां खेलने’ का बहाना बनाते थे। वे लोगों को इस खेल में शामिल होने का लालच देते थे और जैसे ही पीड़ित का ध्यान खेल में पूरी तरह लग जाता, गिरोह के अन्य सदस्य वहां भीड़ इकट्ठा कर लेते थे। इसी भीड़भाड़ और ध्यान भटकने का फायदा उठाकर आरोपी बड़ी सफाई से पीड़ित के गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हो जाते थे।
मामले का विवरण,
दिनांक 21 मई 2026 को शिवालिक कॉलोनी, अंबाला निवासी शिकायतकर्ता मुकुल ने थाना बलदेव नगर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रेजिंटा होटल (सद्दोपुर) के पास आरोपियों ने उनका ध्यान भटका कर सोने की चैन छीन ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-02 को सौंपी थी, जिसने तकनीकी इनपुट और गुप्तचरों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
जो सभी पंजाब के रहने वाले हैं:
रविंदर कुमार उर्फ बब्बू – निवासी: गांव रोली, थाना महन, जिला मोगा (पंजाब)
सिंदर उर्फ छीनंदा – निवासी: गांव फतेहगढ़ करोटना, थाना धर्मकोट, जिला मोगा (पंजाब)
गुरप्रीत सिंह – निवासी: गांव रोली, थाना महन, जिला मोगा (पंजाब)
जगमीत – निवासी: गांव तलवंडी पगहेरमा, थाना महन, जिला मोगा (पंजाब)
पंजाब में भी दर्ज हैं कई मामले,
जांच अधिकारी के अनुसार, यह एक आदतन अपराधी गिरोह है। इनके खिलाफ पंजाब के खरड़, धर्मकोट, रोपड़ और मोगा जिलों के विभिन्न थानों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम देने के करीब कई मामले पहले से दर्ज हैं।
न्यायालय की कार्रवाई और आगामी जांच,
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी जगमीत को गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि शेष तीन आरोपियों (रविंदर, सिंदर और गुरप्रीत) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सीआईए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के खुलासे और गिरोह में संलिप्त अन्य साथियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है, जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।



