अंबाला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी कल करेंगी नामांकन दाखिल, हुड्डा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता आएंगे

अम्बाला से कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याक्षी श्रीमति कुलविंदर कौर कल 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी । इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंदर सिंह, चौधरी भूपिंदर सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष हरियाणा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा , सांसद वरुण चौधरी, विधायक चौधरी निर्मल सिंह एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नामांकन करवाने के लिए पहुंचेंगे ।
इस अवसर पर अम्बाला शहर के मानव चौंक पर सुबह 10 बजे एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं व शहर वासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंहुच कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने ओर कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी को अपना आशीर्वाद ओर समर्थन प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार कुलविन्द्र कौर सैनी को शहर की जनता का जोरदार समर्थन व सहयोग मिल रहा है। लोकसभा व विधान सभा चुनाव की तर्ज पर कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ेगी ताकि शहर के लोग जो परेशानियां नगर निगम की फैली अव्यवस्था के कारण पिछले दस ग्यारह सालों से झेल रहे हैं उनसे निजात दिलाई जा सके।