
अपराधियों पर अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआरियों सहित कई अपराधी भेजे सलाखों के पीछे
अपराधियों पर अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआरियों सहित कई अपराधी भेजे सलाखों के पीछे
अपराधियों पर अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआरियों सहित कई अपराधी भेजे सलाखों के पीछे
सीआईए अंबाला पुलिस की जुआरियों पर बड़ी स्ट्राइक: ₹4.40 लाख की नकदी समेत 04 आरोपी गिरफ्तार,
जुआ खेलने वाली गिट्टी, तीन गाड़ी, तथा अन्य सामान बरामद,
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशन में CIA-1 टीम ने की कार्रवाई,
युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले जुआ माफियाओं के खिलाफ अंबाला पुलिस का कड़ा प्रहार,
अंबाला में अवैध गतिविधियों और जुआ माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबाला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक (SP) अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत के सख्त दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए -01 पुलिस ने छापेमारी में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹4.40 लाख की जुआ राशि बरामद की गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।
सीआईए 01प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक मनदीप सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना अंबाला शहर क्षेत्र शक्ति नगर कॉलोनी में रेड की। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया। इनके पास से ₹4.40 लाख की नकदी बरामद की गई व जुआ खेलने का सामान तथा तीन गाड़ियां भी जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,
अतुल– निवासी छोटा बाजार अंबाला शहर,
अनिल कुमार– निवासी पी एन टी कालोनी हिम्मतपुरा अंबाला शहर,
दीपक– निवासी जग्गी कॉलोनी फेस -01 अंबाला शहर,
अमनप्रीत सिंह– निवासी जगाधरी गेट अंबाला शहर के रूप में हुई है।
“युवाओं के भविष्य और परिवारों को बर्बाद कर रहा है जुआ” – पुलिस
इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए सीआईए 01 टीम प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह ने कहा कि जुए का यह अवैध खेल समाज के युवाओं को गुमराह कर रहा है। मेहनत-मजदूरी से कमाया गया पैसा इस लत में गंवाकर युवा अपने परिवारों का भविष्य अंधकारमय बना रहे हैं, जिससे कई हंसते-खेलते घर बर्बाद हो रहे हैं।
अंबाला पुलिस की चेतावनी,
“अंबाला जिले में किसी भी प्रकार का अवैध धंधा या जुआ सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है और भविष्य में भी पुलिस की यह ‘स्ट्राइक’ इसी तरह लगातार जारी रहेगी।”
प्रेस-नोट 2
अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी,
हेरोइन तस्करी मामले में थाना नग्गल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,
आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्ज है आपराधिक मामले,
नशामुक्त अम्बाला की तरफ से नशा तस्करों पर एक और कड़ा प्रहार,
नशा मुक्त समाज के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना नग्गल पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक सुमित, सहायक उप निरीक्षक सोनू व टीम ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थो की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए थाना नग्गल क्षेत्र जनसुई हैड मोड़ के पास से आरोपी राजिन्द्र कुमार निवासी गुरू नानक कालोनी इस्माईलाबाद जिला कुरूक्षेत्र को 11 ग्राम 30 मिलिग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन 09 हजार 05 सौ रूपये नकदी तथा गाड़ी सहित आरोपी को काबू कर थाना नग्गल में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बतलाया कि आरोपी नीशू सोनकर निवासी तेली मण्डी अम्बाला छावनी भी इस मामले में संलिप्त है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीशू को भी गिरफ्तार किया।
आपराधिक इतिहास,
दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से लड़ाई झगड़े तथा हत्या से संबंधित मामले दर्ज है। आरोपी निशु के खिलाफ लड़ाई झगड़ा था राजिंदर कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है।
न्यायिक कार्रवाई,
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
सूचना तंत्र और पुलिस की अपील
अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है जिसके परिणाम स्वरूप हर दिन नशा तस्करों पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। यदि आपके पास नशा तस्करों या संदिग्ध गतिविधियों के बारे कोई जानकारी है तो तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन नं0 9729990112 पर सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
प्रेस-नोट 3
चोरी केे मामले में आरोपी काबू, भेजा जेल, ई-रिक्शा बरामद,
थाना महेशनगर पुलिस ने की कार्रवाई,
जिला अम्बाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना महेशनगर पुलिस ने किस्मत नगर बब्याल अम्बाला छावनी स्थित घर के बाहर गली से ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।
मामले का विवरण,
मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी उप निरीक्षक अमर सिहँ ने बतलाया कि शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी किस्मत नगर बब्याल अम्बाला छावनी ने 26 जुलाई 2026 को थाना महेशनगर में शिकायत दी थी कि 25/26 जुलाई 2026 को अज्ञात आरोपियोे ने उसके घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना महेशनगर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी,
थाना महेशनगर पुलिस ने तकनीकी ससाधनों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी साहिल निवासी सूर मण्डी थाना पड़ाव अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर उससे ई-रिक्शा बरामद की है।
न्यायिक कार्यवाई,
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरातस जेल भेज दिया।
प्रेस-नोट 4
चोरी केे मामले में आरोपी काबू, भेजा जेल, तार बरामद,
थाना साहा पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी की तीन अन्य वारदातों का भी हुआ खुलासा,
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है चोरी के चार मामले,
जिला अम्बाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना साहा पुलिस ने शमशान घाट के अन्दर लगे टयूबवैल की तार चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।
मामले का विवरण,
मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार ने बतलाया कि शिकायतकर्ता हरजीत सिहँ निवासी साहा जिला अम्बाला ने 26 जुलाई 2026 को थाना साहा में शिकायत दी थी कि 25 जुलाई 2026 को आरोपी जगजीत सिहँ ने उसके गाँव में शमशान घाट के अन्दर लगे टयूबवैल से 20/30 मीटर तार चोरी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना साहा में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस कार्रवाई व बरामदगी,
थाना साहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी जगजीत सिहँ निवासी गाँव साबापुर थाना मुलाना जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर जली हुई तार बरामद की है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के 04 मामले दर्ज है तथा आरोपी ने चोरी की तीन अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है जिनमें से दो वारदात थाना साहा से सम्बन्धित व एक वारदात थाना मुलाना से सम्बन्धित है।
न्यायिक कार्यवाई,
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरातस जेल भेज दिया।
प्रेस-नोट 5
चोरी केे मामले में दो आरोपी काबू, भेजे जेल,
थाना मुलाना पुलिस ने की कार्रवाई,
जिला अम्बाला पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना मुलाना पुलिस ने गाँव साबापुर में स्थित घर से लाखों रूपयों की चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया।
मामले का विवरण,
मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बतलाया कि शिकायतकर्ता लोगिन्द्र कुमार निवासी गाँव साबापुर थाना मुलाना जिला अम्बाला ने 18 जून 2026 को थाना मुलाना में शिकायत दी थी कि 18 जून 2026 को अज्ञात आरोपियोे ने उसके घर से 02 लाख 50 हजार की नकदी चोरी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना मुलाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी,
थाना मुलाना पुलिस ने तकनीकी ससाधनों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान,
राहुल उर्फ कल्लु व कमल कुमार निवासी गाँव साबापुर थाना मुलाना जिला अम्बाला के रूप में हुई है।
न्यायिक कार्यवाई,
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रेस-नोट 6
अंबाला पुलिस का नशे के खिलाफ महाअभियान जारी,
जन-जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं को किया जा रहा प्रेरित,
अंबाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार जारी; साथ ही चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम।
फारूखा खालसा स्कूल अंबाला छावनी में विद्यार्थियों को दी गई नशे के दुष्प्रभावों, मानस पोर्टल और हेल्पलाइन 1933 की जानकारी।
अंबाला पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह से ‘नशा मुक्त’ बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला मंडल) श्री पंकज नैन के दिशानिर्देशों और पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में अंबाला पुलिस नशे के खात्मे के लिए दिन-रात प्रयासरत है। जहाँ एक ओर पुलिस नशा तस्करों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज रही है, वहीं दूसरी ओर NDPS सैल की टीमें जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर आमजन और युवाओं को जागरूक कर रही हैं।
विद्यार्थियों को किया गया जागरूक,
इसी कड़ी में आज NDPS सैल टीम द्वारा फारूखा खालसा स्कूल अंबाला छावनी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और इससे शरीर व जीवन पर पड़ने वाले घातक प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे की दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलाई गई।
मानस पोर्टल (MANAS Portal) के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया।
जागरूकता अभियान में मुख्य भूमिका,
इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में NDPS सैल टीम के उप निरीक्षक अजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक रणदीप गौड़, तथा महिला सह उप निरीक्षक बबली, मुख्य सिपाही बेअंत कौर व उनकी टीम मुख्य भूमिका निभा रही है।
आमजन का मिल रहा भरपूर सहयोग,
युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए चलाए जा रहे इस जन-जागरण अभियान में आमजन भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और अंबाला पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है।
अंबाला पुलिस की अपील,
“नशा एक सामाजिक बुराई है। अपने आस-पास किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री की बिक्री या तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी एक सही सूचना किसी युवा का जीवन बचा सकती है।”



