janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt घर में 'सोने की ईंट' दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरोह से एक आरोपी गिरफ्तार - Ambala Mirror
अंबालाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

घर में ‘सोने की ईंट’ दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरोह से एक आरोपी गिरफ्तार

घर में 'सोने की ईंट' दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरोह से एक आरोपी गिरफ्तार

घर में ‘सोने की ईंट’ दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरोह से एक आरोपी गिरफ्तार

घर में 'सोने की ईंट' दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरोह से एक आरोपी गिरफ्तार
घर में ‘सोने की ईंट’ दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठगने वाला शातिर गिरोह से एक आरोपी गिरफ्तार

लालच देकर आरोपियों ने रची साजिश,

 

मामले में शामिल एक महिला सहित अन्य आरोपियों की तलाश तेज,

 

अम्बाला पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में सोने-चांदी की ईंटें दबी होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से ₹14,60,000 (चौदह लाख साठ हजार रुपये) हड़पने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अब्दुल वाजिद (निवासी: डारपुर, थाना छछरौली, जिला यमुनानगर) के रूप में हुई है। माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

क्या है पूरा मामला,

 

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (ASI) नारायण सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय (निवासी: गाँव पतरेहड़ी, जिला अम्बाला) ने 19 मार्च 2026 को थाना शहजादपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, 13 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 के बीच आरोपी अब्दुल वाजिद और उसके अन्य साथियों (जिसमें एक महिला भी शामिल है) ने एक सोची-समझी साजिश और पूरी प्लानिंग के तहत शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। आरोपियों ने अजय को झांसा दिया कि उसके घर के अंदर सोने और चांदी की कीमती ईंटें दबी हुई हैं, जिन्हें वे विशेष उपाय से बाहर निकाल देंगे। इस गुप्त धन को निकालने और अपने जाल में फंसाकर आरोपियों ने शिकायतकर्ता से धोखे से कुल 14 लाख 60 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली और फरार हो गए।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी,

 

ठगी की गंभीरता को देखते हुए थाना शहजादपुर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 25 जून 2026 को मुख्य आरोपी अब्दुल वाजिद को धर दबोचा।

 

आरोपी पुलिस रिमांड पर, अन्य की तलाश जारी,

 

पकड़े गए आरोपी को पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने आरोपी का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करेगी ताकि ठगी गई राशि को बरामद किया जा सके और इस पूरे षड्यंत्र में शामिल महिला व अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

 

अम्बाला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि ऐसे किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, ‘घर में दबा धन निकालने’, या लॉटरी जैसे भ्रामक झांसों में न आएं। यदि कोई आपको इस तरह का लालच देता है तो तुरन्त इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना में दे।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!