janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद ​

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद.

 

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद,​
अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद


अंबाला जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए अंबाला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की 30 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​गिरोह का मुख्य सरगना अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर समेत कई इलाकों में बाइक चोरी की करीब 35 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

​मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और 20 बाइक बरामद,

​अंबाला शहर, महेशनगर और अंबाला छावनी क्षेत्रों में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए AVT सेल लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। एक गुप्त सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर मुख्य आरोपी सुनील उर्फ अनिल उर्फ रिंकू (निवासी: बिलासपुर, जिला यमुनानगर) को हिरासत में लिया।
​शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसके संबंध में महेशनगर थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को 07 जुलाई को माननीय न्यायालय में पेश कर 06 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 20 चोरी की बाइक बरामद की गईं थी।

​रिमांड के दौरान खुलासा, तीन अन्य खरीदार आरोपी गिरफ्तार, 10 और बाइक बरामद,

​पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपी सुनील ने खुलासा किया कि वह चोरी की गई बाइकों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेचता था। उसने इस मामले में संलिप्त तीन अन्य खरीदारों के नामों का खुलासा किया।​AVT स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 और चोरी की बाइक बरामद की।

आरोपियों की पहचान,​जहांगीर निवासी गांव दूधगढ़, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर, उ.प्र. ​मोहम्मद आकिल निवासी गांव सिकंदरपुर बेहट, थाना मिर्ज़ापुर, जिला सहारनपुर, उ.प्र. ​आसिफ मोहम्मद निवासी गांव सिकंदरपुर बेहट, थाना मिर्ज़ापुर, जिला सहारनपुर, उ.प्र.के रूप में हुई है।

​बरामदगी के बाद इन तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस रिमांड पर है।

​पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी बेहद शातिर है और अब तक करीब तीन दर्जन (35) बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, मुलाना, बराड़ा, साहा तथा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) आदि इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने के लिए सहारनपुर में इन खरीदारों को बेच देता था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके और कुछ अन्य बरामदगी भी की जा सके।

​इस मामले की कार्रवाई में उप-निरीक्षक कंवलजीत के नेतृत्व में AVT स्टाफ के सहायक उप-निरीक्षक देवेंद्र कुमार,​मुख्य सिपाही महाबीर सिंह,​मुख्य सिपाही सोमपाल,
​सिपाही विनोद कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।

​उच्च अधिकारियों ने इस शानदार सफलता के लिए पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। Haryana Police

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!