हिसार के पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के हॉस्टल में घुसे सांप ने 11वीं कक्षा की छात्रा को डसा। रात 3 बजे की घटना। छात्रा अग्रोहा मेडिकल में भर्ती। हालात गंभीर

पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में सांप घुसा, 11वीं की छात्रा को डसा
हिसार के पाबड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 3 बजे सांप घुसने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में सो रही 11वीं कक्षा की एक छात्रा को सांप ने डस लिया।
घटना के बाद छात्रा को तत्काल उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं। सांप हॉस्टल में कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।