
गुरुग्राम में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर,1 घायल और 3 पुलिसकर्मी भी घायल
गुरुग्राम में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर,1 घायल और 3 पुलिसकर्मी भी घायल
गुरुग्राम में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर,1 घायल और 3 पुलिसकर्मी भी घायल
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीमों की सुशान्त लोक फेस-2, गुरुग्राम क्षेत्र में कुख्यात अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमे 4 शाप शूटर की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक बदमाश घायल हो गया इस पूरी मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
बाईट – धर्मवीर सिंह – एसीपी – सदर
क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियार बंद अपराधियों के होने बारे सूचना मिली। क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों द्वारा एक इसी दौरान एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारो से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी। इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे। क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को आत्म समर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा एवं अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, *जिसमें सभी 5 शूटर को गोली लगी। सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डाक्टरों द्वारा 4 अपराधियों को मृत घोषित किया गया तथा एक का उपचार अस्पताल में जारी है ।
इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 03 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के DCP क्राइम और DCP ईस्ट श्री मौके पर पहुंच गए साथ ही सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल तथा अन्य संबंधित पुलिस टीमें घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण करके आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही हैं।
गुरुग्राम पुलिस आम जनता की सेवा, सुरक्षा के लिए सजग है। आम जनता के मन में डर पैदा करने की कोशिश करने वाले हर अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जाएगी।
