janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद

अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद

अंबाला सीआईए 02 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लगभग 17 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद

अंबाला पुलिस के “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” अभियान के तहत सीआईए-02 की टीम ने एक बंद मकान से लाखों रुपए के जेवरात और कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 17 लाख रुपए कीमत का चोरीशुदा गहने तथा सामान बरामद किया है।

बरामदगी:

 लगभग 17 लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के जेवरात, एक ऐपल मोबाइल, एक ई-पैड (E-Pad) और अन्य कीमती सामान।

आरोपी की पहचान: पुष्पेंद्र, निवासी गांव रामपुर नजदीक धर्मशाला, थाना महेश नगर, अंबाला छावनी के रूप में हुई है।

आपराधिक इतिहास: आरोपी के खिलाफ थाना महेश नगर अंबाला छावनी में चोरी के लगभग 08 मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।

वारदात का विवरण,

शिकायतकर्ता श्री राजिंदर पाल सिंह निवासी वशिष्ठ नगर, थाना महेश नगर ने गत 21 जून 2026 को थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पूरा परिवार बाहर घूमने गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को ताला बंद देखकर सेंध लगाई और घर से सोना-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया।शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी,

पुलिस अधीक्षक अंबाला, श्री अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशानुसार और सीआईए-02 के इंचार्ज के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व तथा सहायक उप निरीक्षक लवली कुमार की टीम ने पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पुष्पेंद्र को धर दबोचा।

पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस द्वारा जल्द ही अन्य मामलों में भी संलिप्तता की जांच कर शेष चोरीशुदा सामान बरामद किया जाएगा।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

अंबाला पुलिस का संदेश,

अंबाला पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सूचना तंत्र की मजबूती के चलते अपराध में संलिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!