गुरसिमरन सिंह मंड मामले में हिरासत में लिए युवकों की रिहाई को लेकर थाने के बाहर बैठा सिख समुदाय, थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी

– लड़कों नहीं छोड़ा तो बड़ा आंदोलन होगा सरकार हल्के में न ले: गुरवीर सिंह
– भगत सिंह किसान यूनियन के प्रधान अमरजीत सिंह मोहडी ने उठाई थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग
– 8 अगस्त को गुरसिमरन सिंह मंड की तहरीर पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में बीते दिन हुई घटना को लेकर पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी है। इसके बाद रविवार गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग के बाद सिख समुदाय के लोग रिहाई की मांग लेकर पंजोखरा साहिब थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी और शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने भी सिक्ख जत्थेबंदियों का समर्थन किया। पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी और हरियाणा सिक्ख प्रबंधक कमेटी के वाइस चेयरमैन गुरवीर सिंह व सदस्य मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत हुई वाइस प्रेसिडेंट गुरवीर सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई घटना को लेकर पुलिस ने दो युवाओं को धारा 307 दर्ज मुकदमे में हिरासत में लिया है और उनको डेढ़ घंटे का समय दिया गया है अगर पुलिस ने बच्चों को नहीं छोड़ा तो आंदोलन तेज होगा। उसके बाद क्या कुछ करना है उसका फैसला भी लिया जाएगा। वही किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने तल्ख तेवर में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लड़कों नहीं छोड़ा तो बड़ा आंदोलन होगा सरकार हल्के में न ले।