संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का अंबाला शहर रविदास बस्ती स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर पहुंचने पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वागत किया गया
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का अंबाला शहर रविदास बस्ती स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर पहुंचने पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वागत किया गया
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का अंबाला शहर रविदास बस्ती स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर पहुंचने पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वागत किया गया


संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित पावन जन्मस्थली से निकाली जा रही पावन कलश यात्रा का अंबाला शहर रविदास बस्ती स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर पहुंचने पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के अंबाला आगमन पर हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला संयोजक राजेश बतौरा, भाजपा पार्षदों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने माथा टेककर एवं पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने श्रद्धापूर्वक पावन कलश को अपने सिर पर धारण कर संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर तक पहुंचाया, जहां विधिवत स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि कलश में लाई गई पावन मिट्टी को अंबाला जिले के सभी मंडलों में श्रद्धापूर्वक भेजा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु संत गुरु रविदास जी के संदेश और आशीर्वाद से जुड़ सकें। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयघोष करते हुए भक्ति और श्रद्धा के भाव में सराबोर दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर पावन कलश के दर्शन किए और संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावन कलश यात्रा विभिन्न राज्यों और शहरों में पहुंचकर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दे रही है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने समानता का संदेश दिया है। उन द्वारा दी गई शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हम सबको उनके बताए गए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने महापुरूषों की जयंतियों को सरकारी तौर पर मनाकर उनका सम्मान करने का काम किया है। उन्होने कहा है कि उनका प्रसिद्ध संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा यह सिखाता है कि यदि आपका मन पवित्र और साफ है, तो आपको किसी तीर्थस्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है, ईश्वर आपके भीतर ही वास करते हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने भी कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी ने
समानता का संदेश का संदेश दिया है, वहीं उन्होंने समाज में व्याप्त ऊँच-नीच, जात-पात और छुआछूत का कड़ा विरोध किया था। उनके अनुसार ईश्वर की दृष्टि में सभी इंसान एक समान हैं। रविदास जी ने श्रम की महत्ता को समझाया और कहा कि ईमानदारी से किया गया अपना काम ही सच्ची पूजा है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, गुरविंद्रर सिंह मानकपुर, गुरजंट सिंह, पार्षद मोनिका मल, वरिंद्र नाथ, कविता आशु सैनी, शिवानी सूद, राजीव, नरेश, मुकेश लक्खा, स्र्वण सैनी, बीनू गर्ग, राजेश, रजनीश भल्ला, सत्यम बंसल, अनिल पुरी, दिलबाग सिंह, अमरजीत सारंगपुर, अभिषेक सहोता, मुनीष बंसल, निखिल कांगड़ा, अमित सहोता, सुखविंद्र सौंड़ा,सुखदर्शन सौंड़ा, अनुभव अग्रवाल, यतिन बंसल, संजीव गोयल टोनी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण , श्रदालुगण तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।



