janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अंबाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,ATM, पासबुक, जाली मोहरें, चेक बुक, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराज्यवायरलशिक्षाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अंबाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,ATM, पासबुक, जाली मोहरें, चेक बुक, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद

अंबाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,ATM, पासबुक, जाली मोहरें, चेक बुक, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद

अंबाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,ATM, पासबुक, जाली मोहरें, चेक बुक, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद

अंबाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,ATM, पासबुक, जाली मोहरें, चेक बुक, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद,
अंबाला साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में मध्य प्रदेश से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,ATM, पासबुक, जाली मोहरें, चेक बुक, सिम कार्ड तथा नकदी बरामद,

 

अंबाला पुलिस ने ‘ऑपरेशन ट्रेकटाउन’ के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ‘रॉकी बुक’ नामक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए अरबों रुपए कमाने का लालच देकर लोगों से करीब 05 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।

 

मुख्य विवरण,

 

अंबाला शहर के छोटा बाजार निवासी हेमंत द्वारा 05 मार्च 2026 को थाना साइबर अंबाला में मामला दर्ज करवाया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, साइबर ठगों ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए अरबों रुपए कमाने का झांसा देकर उनकी जिंदगी भर की जमापूंजी के साथ-साथ दोस्तों और रिश्तेदारों के पैसे मिलाकर कुल लगभग 05 करोड़ रुपए ठग लिए थे।

 

गिरफ्तारी का विवरण तथा पहचान,

 

आरोपी केतन सोनी निवासी गुना, मध्य प्रदेश हाल पता बागराज मोती नगर, जिला सागर, मध्य प्रदेश

आरोपी विवेक सिंह जट्ट निवासी नजूल, थाना कोतवाली, जिला गुना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है

दोनों आरोपियों को 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। केतन सोनी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि आरोपी विवेक सिंह जट्ट को पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसे रिमांड अवधि समाप्त होने पर आज पुनः न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

पुलिस द्वारा बरामदगी,

 

पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी विवेक सिंह जट्ट के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:

186 एटीएम (ATM) कार्ड,

26 बैंक पासबुक,

26 चेक बुक,

03 मोहरें (स्टैम्प),

02 सिम कार्ड,

भारी मात्रा में नकदी।

 

विदेश से जुड़ा है ठगी का नेटवर्क:

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विवेक सिंह जट्ट का सीधा संपर्क विदेश में बैठे साइबर ठगों के साथ था। वह मध्य प्रदेश से ही इस पूरे साइबर ठगी के कारोबार को ऑपरेट कर रहा था। भारत से ठगी गई रकम को वह विभिन्न माध्यमों से विदेश बैठे सरगनाओं को ट्रांसफर करता था। इस अवैध काम के बदले वह विदेश बैठे मास्टरमाइंड्स से मोटा मुनाफा कमीशन के रूप में लेता था और लोगों को जाल में फंसाने में उनकी पूरी मदद करता था।

 

पुलिस कार्रवाई और आगामी कदम,

 

ऑपरेशन ट्रेकटाउन: पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल नेतृत्व में ‘ऑपरेशन ट्रेकटाउन’ के तहत साइबर अपराधियों पर लगातार प्रभावी और ठोस कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई थाना साइबर अंबाला शहर के उप निरीक्षक सुशील कुमार, मुख्य सिपाही नवदीप सिंह,उप निरीक्षक संदीप सिंह और उनकी पूरी टीम द्वारा अंबाला पुलिस के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

 

विदेशियों पर शिकंजा,

 

पुलिस अब इस नेटवर्क के विदेश में बैठे मुख्य सरगनाओं को भी बेनकाब करने और उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए आगामी कार्रवाई कर रही है।

 

अंबाला पुलिस की अपील,

 

अंबाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लुभावने ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स, रातों-रात अमीर बनाने वाली स्कीमों या अनजान लिंक के झांसे में न आएं। किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!