janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt तीन गुना पैसा करने का लालच देकर ₹15.90 लाख की हथियार की नोक पर लूट करने वाले दो और मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 गिरफ्तार। - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाक्राइमखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यराशिफलवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

तीन गुना पैसा करने का लालच देकर ₹15.90 लाख की हथियार की नोक पर लूट करने वाले दो और मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 गिरफ्तार।

तीन गुना पैसा करने का लालच देकर ₹15.90 लाख की हथियार की नोक पर लूट करने वाले दो और मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 गिरफ्तार।

तीन गुना पैसा करने का लालच देकर ₹15.90 लाख की हथियार की नोक पर लूट करने वाले दो और मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 4 गिरफ्तार।

आरोपियों से अब तक 1लाख 25 हजार रुपए नकदी तथा वारदात में इस्तेमाल गाड़ी की जा चुकी है बरामद,

​बीकानेर राजस्थान के व्यक्ति से ₹15.90 लाख की सनसनीखेज लूट मामले में अम्बाला पुलिस को बड़ी कामयाबी; दो और मुख्य आरोपी सीआईए-1 द्वारा काबू,

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना नग्गल क्षेत्र के अंतर्गत सेगती कट के पास हथियार की नोक पर ₹15 लाख 90 हजार की लूट करने के मामले में सीआईए-01 अम्बाला की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​सीआईए-1 निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक (SI) विनोद कुमार और उनकी टीम ने गुप्त सूचना व तकनीकी संसाधनों की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
​गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों की पहचान ​अमन उर्फ छोटा निवासी नरवाना, जिला जींद व ​मनीष कुमार निवासी गांव कनडी, थाना टोहाना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।

​मामले में अब तक की कुल बरामदगी और कार्रवाई,

​इस हाई-प्रोफाइल लूट मामले में अम्बाला पुलिस अब तक कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इन आरोपियों के कब्जे से अब तक कुल ₹ 01लाख 25 हजार की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की जा चुकी है।

​इससे पहले पुलिस ने दो आरोपी भीम सिंह निवासी गांव हसनगढ़, थाना बरवाला, जिला हिसार तथा नरेश उर्फ मुर्गा निवासी जंडली खुर्द, थाना भूना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिनसे ₹1 लाख की नकदी व गाड़ी बरामद की गई थी।

​मामले का विवरण,

​शिकायतकर्ता विष्णु निवासी वार्ड नं. 4, कक्कड़ वाला, बीकानेर, राजस्थान ने 28 जून 2026 को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी विक्रम व उसके अन्य साथियों ने पैसे को तीन गुना करने का झांसा देकर उन्हें राजस्थान से अम्बाला बुलाया था। 28 जून को ही थाना नग्गल क्षेत्र में सेगती कट राईस मिल के पास आरोपियों ने पीड़ित को घेर लिया और रिवॉल्वर (हथियार) की नोक पर ₹15 लाख 90 हजार की बड़ी रकम लूट कर फरार हो गए थे।

​सीआईए-1 निरीक्षक परमवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। तकनीकी इनपुट्स के आधार पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इस वारदात में संलिप्त अन्य शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। Haryana Police

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!