NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई, पंजाब के आर्यन और हरियाणा फरीदाबाद के पांशुल ने किया टॉप
NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई, पंजाब के आर्यन और हरियाणा फरीदाबाद के पांशुल ने किया टॉप
NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई, पंजाब के आर्यन और हरियाणा फरीदाबाद के पांशुल ने किया टॉप

इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी. री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया. रिजल्ट समय पर जारी होने से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले और काउंसलिंग की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
दरअसल, इस वर्ष NEET UG 2026 परीक्षा लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी. री-नीट परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए हैं.
NTA के अनुसार, क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल हैं. छात्राओं की सफलता दर भी पुरुषों से बेहतर रही. परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत रही.
पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने किया टॉप
इस बार 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार NEET परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है. देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए. सबसे अधिक 715 अंक पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किए.
वहीं, 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए.
सभी राज्यों से सफल अभ्यर्थी
NTA के मुताबिक, सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं. उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की. राज्यवार टॉपर्स में लद्दाख की जिग्मेट यांगचेन लामो (530 अंक), अंडमान-निकोबार के ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक) और लक्षद्वीप की फहमीदा अनीस (573 अंक) शामिल हैं. कुल 17 राज्यों के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक, जबकि 26 राज्यों के टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक हासिल किए.
श्रेणीवार सफल उम्मीदवार
सामान्य वर्ग: 2.91 लाख
OBC-NCL: 5.12 लाख
SC: 1.59 लाख
ST: 63,716
EWS: 95,026
PwBD: 3,666
PwD: 303
फरीदाबाद निवासी पांशुल बंसल ने नीट यूजी 2026 में संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक लाकर ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल की। आठवीं कक्षा से ही डॉक्टर बनने का सपना लेकर चल रहे पांशुल ने खुद पर विश्वास और नियमित अभ्यास को सफलता का आधार बताया।
उन्होंने कहा कि रोजाना आठ घंटे पढ़ाई के साथ पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने से आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। नीट में टाइब्रेकर के चलते उन्हें दूसरा स्थान से संतोष करना पड़ा। अगला लक्ष्य सफल सर्जन बनना है। फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी पांशुल ने इससे पहले जेईई मेन 2026 में 99.5 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया।
12वीं की पढ़ाई ग्रेटर कैलाश के समरफील्ड्स स्कूल से की
12वीं की पढ़ाई ग्रेटर कैलाश के समरफील्ड्स स्कूल से तो 10वीं की पढ़ाई डीपीएस फरीदाबाद से की। दोनों कक्षाओं में उन्होंने 94 फीसदी अंक हासिल किए। पांशुल के पिता संजीव कुमार बंसल स्टील उद्यमी तो मां मोनिका बंसल इंडियन एक्सप्रेस में कंपनी सेक्रेटरी हैं। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही एलन लाजपतनगर से कोचिंग लेना शुरू की।
करियर को लेकर मम्मी-पापा का नियमित मार्गदर्शन मिलता था
पांशुल ने बताया कि पढ़ाई के साथ करियर को लेकर मम्मी-पापा का नियमित मार्गदर्शन मिलता था। इसी के चलते आठवीं कक्षा से ही साइंस लेने के साथ डाक्टर बनने की ठान ली। फिर साइंस के बेसिक को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दिया। नीट में सफलता के लिए खुद पर विश्वास बेहद जरूरी है। इसके लिए टाइम टेबल बनाकर की गई पढ़ाई, पुराने प्रश्नपत्रों को नियमित हल करना जरूरी है।
कोचिंग में एग्जाम रूम के तनाव से पार पाने की कला सीखी। वहीं स्वजनों के साथ कोचिंग में अध्यापकों ने टापिक से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी किया। पापा से फिजिक्स तो मां से बाकी विषयों में मदद मिली।
फाइनेंस से जुड़े उपन्यास पढ़ना के साथ पियानो बजाने में है रुचि
नीट की तैयारी के साथ पांशुल ने अपनी खेल और मनोरंजन की गतिविधियों को जारी रखा। मां के कंपनी सेक्रेटरी होने के चलते पांशुल को फाइनेंस से जुड़े उपन्यास पढ़ना बेहद पसंद है। इसके साथ ही पियानो बजाना और स्केटिंग का भी उन्हें शौक है। पियानो बजाने की उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा राक स्कूल में ग्रेड 4 और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन में द्वितीय ग्रेड सर्टिफिकेट हासिल किया है।



