बराड़ा के गांव कम्बासा निवासी भाविका शर्मा के लापता मामले में सरपंच प्रतिनिधि पर लगे आरोप,SP अंबाला ने जांच CIA 1 को सौंपी
बराड़ा के गांव कम्बासा निवासी भाविका शर्मा के लापता मामले में सरपंच प्रतिनिधि पर लगे आरोप,SP अंबाला ने जांच CIA 1 को सौंपी
बराड़ा के गांव कम्बासा निवासी भाविका शर्मा के लापता मामले में सरपंच प्रतिनिधि पर लगे आरोप,SP अंबाला ने जांच CIA 1 को सौंपी


बराड़ा के गांव कम्बासा निवासी भाविका शर्मा पुत्री अंकुश शर्मा के लापता होने का मामला सामने आया है। भाविका 11वीं कक्षा की छात्रा है। परिजनों ने लड़की के लापता होने की शिकायत अधोया पुलिस थाने में दर्ज कराई लेकिन कोई करवाई न होने से नाराज आज अंबाला SP से मिले जहां अंबाला SP ने परिजनों को आश्वाशन दिया कि CIA की टीमें लगाकर लड़की को जल्द से जल्द बरामद किया जाएगा !
अंबाला के बराड़ा कस्बे के गांव कम्बासा में एक 11 वीं कक्षा की लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है ! लड़की बराड़ा के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी जो सुबह स्कूल के लिए निकली लेकिन दोबारा घर वापस नहीं आई । घटना 6 तारीख की है जब लड़की के पिता अंकुश को पता चला तो उसने अपनी लड़की के लापता होने की शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इसपर कोई करवाई नहीं की ! नाराज परिजन आज अंबाला SP से मिले और SP से आश्वाशन मिला । परिजनों ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर भी CCTV कैमरा से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए वहीं लड़की के पिता ने तीन लोगों के नाम भी लिखित में दिए उन तीनों लड़कों के खिलाफ भी कोई करवाई नहीं हो रही है लड़की के पिता और चाचा ने नाम भी बताए जिन पर उनका शक है परिजनों ने आज SP अंबाला से मुलाकात की और लड़की को तलाश करने की गुहार लगाई है।वहीं इस बारे में अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि गांव कम्बास की पंचायत पास आई है और उन्होंने लड़की के लापता होने की शिकायत बराड़ा थाने में दी थी जिनको आश्वाशन दिया है कि CIA 1 की टीमें लगाकर लड़की को जल्द से जल्द बरामद कर लिया जाएगा ! उन्होंने बताया कि पंचायत ने कुछ आरोप लगाए है कि सरपंच प्रतिनिधि द्वारा सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को डिलीट किया गया है उसकी भी CIA की जांच करेगी ! वहीं उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाए है उनकी भी जांच की जाएगी !



