थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से 11 ग्राम 76 मिलिग्राम हैरोइन व एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार एएनसी ने की कार्यवाही
थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से 11 ग्राम 76 मिलिग्राम हैरोइन व एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार एएनसी ने की कार्यवाही
थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से 11 ग्राम 76 मिलिग्राम हैरोइन व एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार एएनसी ने की कार्यवाही

अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क नजदीक कुकरान भवन अम्बाला छावनी से नशा तस्करी के मामले में 13 अक्तूबर 2025 को एएनसी के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सौरभ उर्फ पव्वा निवासी रामबाग रोड नजदीक मुरलीधर का अहाता अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को 11 ग्राम 76 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बतलाया कि 13 अक्तूबर 2025 को पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज एक्टिवा पर सवार होकर इन्दिरा कालोनी अम्बाला छावनी से महेशनगर की तरफ मादक पदार्थ सहित जाएगा। सूचना उपरान्त एएनसी पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क नजदीक कुकरान भवन अम्बाला छावनी पर नाकाबंदी के दौरान एक्टिवा सवार सन्दिग्ध आरोपी को काबू कर उसकी विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 11 ग्राम 76 मिलिग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ पव्वा निवासी रामबाग रोड नजदीक मुरलीधर का अहाता अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया गया।



