
TOP NEWS – शुक्रवार,27 फरवरी 2026 की मुख्य खबरें पढ़िए एक क्लिक में
1️⃣ पीएम मोदी का इजराइल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे से भारत लौट आए। इस दौरान भारत और इजराइल के बीच 27 MoU और अहम समझौते हुए।
2️⃣ इजराइल में चलेगा भारतीय UPI
पीएम मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बैठक में डिजिटल भुगतान, रक्षा और व्यापार पर बड़े फैसले हुए। इजराइल में भारतीय UPI स्वीकार करने पर सहमति बनी। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी तेजी से काम होगा।
3️⃣ कनाडा के पीएम भारत दौरे पर
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज भारत पहुंचेंगे। 2 मार्च को उनकी पीएम मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है।
4️⃣ इस्राइली संसद में भाषण पर सियासी घमासान
इजराइल की संसद नेसेट में पीएम मोदी के भाषण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग। कांग्रेस ने भाषण को नेतन्याहू का बचाव बताया, जबकि भाजपा ने आरोपों को राजनीति करार दिया।
5️⃣ भाजपा का राहुल गांधी पर निशाना
भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि विपक्ष पीएम के वैश्विक सम्मान से असहज है।
6️⃣ NCERT सामग्री पर पीएम की नाराजगी
NCERT की किताबों की सामग्री पर पीएम मोदी ने जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत।
7️⃣ JNU में प्रदर्शन के दौरान हंगामा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में UGC रेगुलेशन को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव और जूते फेंके गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोर्ट ऑर्डर उल्लंघन की बात कही।
8️⃣ राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने कहा, “यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं। शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र की आत्मा है।” यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की आलोचना।
9️⃣ सुनेत्रा पवार बनीं NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुनेत्रा पवार को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी।
🔟 पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ का बयान
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था और कभी सेहत की अनदेखी नहीं की।
1️⃣1️⃣ शिक्षा मंत्रालय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
आठवीं कक्षा की पुस्तक में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय और UGC नियमों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मंत्रालय के रुख को प्रतीकात्मक बताते हुए कड़ा रुख दिखाया।
1️⃣2️⃣ मार्च में बढ़ेगी गर्मी
मार्च 2026 में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में औसत से अधिक तापमान का अनुमान। गेहूं और सरसों की फसल पर असर पड़ सकता है।
1️⃣3️⃣ अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें तेज। दोनों तरफ से हमलों के दावे।
1️⃣4️⃣ क्रिकेट अपडेट
भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर। अभिषेक और पंड्या की शानदार पारियां।
दक्षिण अफ्रीका नॉकआउट राउंड में पहुंचा।
1️⃣5️⃣ सुपर-8 मुकाबला आज
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड की जीत से सेमीफाइनल तय, हारने पर पाकिस्तान के चांस मजबूत।



