अंबाला के थाना नग्गल प्रभारी SI कर्मवीर महला की गोली लगने से मौ*+त

अंबाला शहर के नग्गल थाना SHO कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में थाना के अंदर हो गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर सिंह की छाती में गोली लगी और उसके बाद उन्हें अंबाला शहर के सिविल हस्पताल लाया गया जहां उनकी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गयी है। बताया जा रहा है SHO कर्मवीर ने कुछ देर पहले थाने के मुंशी से रिवाल्वर साफ करने के लिए मांगी थी। लेकिन कुछ देर बाद कर्मवीर मृत मिले और उनकी छाती में गोली लगी हुई थी। कर्मवीर सिंह करीब एक साल से ज्यादा समय से नग्गल थाना में तैनात थे उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।



