janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt बलाना में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन, जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं पर दिया जोर:- चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

बलाना में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन, जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं पर दिया जोर:- चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा

बलाना में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन, जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं पर दिया जोर:- चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा

बलाना में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन, जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं पर दिया जोर:- चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा

बलाना में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन, जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं पर दिया जोर:- चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा
बलाना में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन, जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं पर दिया जोर:- चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा

मार्केट कमेटी अंबाला शहर द्वारा बुधवार को गांव बलाना स्थित माता मनसा देवी मंदिर में किसान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलाना सहित आसपास के गांवों के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं, तकनीकों, सुविधाओं और आधुनिक संभावनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध करवाना रहा।

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन, वन, बैंकिंग, स्वयं सहायता समूह, राजस्व विभाग, एफपीओ, वीटा तथा मार्केट कमेटी से जुड़े प्रतिनिधियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

चेयरमैन मार्केट कमेटी अंबाला शहर स. जसविंदर सिंह उगाड़ा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कृषि क्षेत्र में जो कार्य किए हैं उस बारे सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि को केवल परंपरागत खेती तक सीमित न रखकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग जैसे प्रयासों से भी किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इस किसान जागरूकता सम्मेलन के माध्यम से किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है ताकि किसान अपनी फसल की अधिक पैदावार कर सकें और अपनी आमदनी को बढ़ा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं। किसानों को इन योजनाओ का लाभ निरंतर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को यह भी कहा कि आज यहां पर विशेषज्ञों द्वारा कृषि क्षेत्र से जुड़ी जो जानकारी दी जा रही है वे उसका लाभ उठाएं और कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

कार्यक्रम में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक एवं जैविक तरीकों को अपनाकर मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण संरक्षण और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है। किसानों से अपनी जमीन और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जैविक एवं प्राकृतिक खेती के मॉडल अपनाने का आह्वान किया गया।

एनिमल हॉस्टल मॉडल को खेती से जोडऩे की चर्चा

कार्यक्रम में एनिमल हॉस्टल की अवधारणा पर भी किसानों के साथ चर्चा की गई। बताया गया कि किसान अपनी खेती के साथ पशुपालन को व्यवस्थित तरीके से जोडक़र ऐसे मॉडल विकसित कर सकते हैं, जहां पशुओं के लिए बेहतर देखभाल, चारा, स्वास्थ्य एवं बायोगैस प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने बताया कि पशुओं से प्राप्त गोबर एवं मूत्र का उचित प्रबंधन करके बायोगैस तैयार की जा सकती है तथा उससे निकलने वाले जैविक अवशेषों से बायो-फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है। इसी प्रकार गोबर एवं मूत्र को एकत्रित कर उसका उपयोग खेतों में जैविक खेती के लिए किया जा सकता है। इस प्रकार खेती और पशुपालन को आपस में जोडक़र एक संपूर्ण जैविक एवं आत्मनिर्भर कृषि मॉडल की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

मिट्टी जांच के लिए पोर्टेबल लैब का अभिनव कॉन्सेप्ट

कार्यक्रम में एफपीओ की ओर से नॉर्दर्न फार्मर्स फ़ेडेरेशन के अध्यक्ष पुनीत सिंह थिंद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वे उत्तर भारत के सैकड़ों एफपीओ के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सामूहिक प्रयासों से जोडऩे की दिशा में काम कर रहे हैं।

पुनीत सिंह थिंद द्वारा कार्यक्रम में मिट्टी जांच की एक छोटी एवं पोर्टेबल लैब का कॉन्सेप्ट किसानों के सामने रखा गया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हमारे शरीर की जांच के लिए छोटी लैब में विभिन्न परीक्षण किए जाते हैं, उसी प्रकार इस पोर्टेबल लैब के माध्यम से मौके पर ही मिट्टी की जांच की जा सकती है और उसकी रिपोर्ट भी तुरंत प्राप्त की जा सकती है।

मिट्टी की वास्तविक स्थिति और उसमें उपलब्ध पोषक तत्वों की जानकारी मिलने से किसान अपनी जमीन के अनुसार खाद एवं अन्य कृषि संबंधी इनपुट का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।

चेयरमैन स. जसविंदर सिंह उगाड़ा ने इस पहल को किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी तकनीकें यदि गांव स्तर तक पहुंचती हैं तो किसानों को सही जानकारी के आधार पर खेती करने में काफी मदद मिल सकती है।

कृषि में तकनीक और एआई का बढ़ता उपयोग

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी चर्चा की गई। हाल ही में आईआईटी रोपड़ के विशेषज्ञों से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए बताया गया कि संस्थान द्वारा ऐसे एआई आधारित टूल्स पर काम किया जा रहा है, जिनकी मदद से किसान अपने खेत की फसल की तस्वीर मोबाइल से अपलोड करके संभावित बीमारी या कीट समस्या तथा उसके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

किसानों, विशेषकर युवा और नवयुवक किसान साथियों, से आधुनिक तकनीक को अपनाने में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया, ताकि खेती को अधिक आधुनिक और लाभकारी बनाया जा सके।

मंडी में फसल लाने से पहले किसानों को जरूरी जानकारी

कार्यक्रम में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को मंडी में सीजन के दौरान आने वाली समस्याओं से बचने तथा खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

किसानों से कहा गया कि वे समय पर ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं तथा अपने बैंक खाते की जानकारी भी जांच लें, ताकि फसल की भुगतान राशि समय पर प्राप्त हो सके। जिन किसान साथियों ने अभी तक ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ में अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 15 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करवाने की अपील की गई।

बॉक्स:- कार्यक्रम में किसानों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। एक नाम-एक पौधा अभियान को आगे बढ़ाते हुए किसानों को फलदार एवं छायादार पौधे वितरित किए गए। चेयरमैन ने बताया कि मार्केट कमेटी अंबाला शहर ने इस अभियान के तहत 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक कार्यक्रम में किसानों एवं अन्य साथियों के नाम से पौधे वितरित किए जा रहे हैं, ताकि पौधरोपण के साथ उसकी देखभाल की जिम्मेदारी और जुड़ाव भी सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के अंत में किसानों के साथ सीधा संवाद किया गया और उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनी गईं। चेयरमैन ने कहा कि किसान जागरूकता शिविर में किसानों की ओर से प्राप्त सभी सुझावों को संबंधित विभागों को समक्ष रखकर किसानों के हित के लिए कार्य करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन गुलशन कालड़ा, मार्केट कमेटी सदस्य मोहन सिंह धुरकडा, अवतार सिंह बलाना एवं संजीव सारंगपुर सहित संबंधित गांवों के सभी सरपंच तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!