janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt अंबाला के व्यापारी वर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजमार्गों व सड़कों को अवरुद्ध न करने की उठाई मांग - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाक्राइमचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अंबाला के व्यापारी वर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजमार्गों व सड़कों को अवरुद्ध न करने की उठाई मांग

अंबाला के व्यापारी वर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजमार्गों व सड़कों को अवरुद्ध न करने की उठाई मांग

अंबाला के व्यापारी वर्ग ने पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजमार्गों व सड़कों को अवरुद्ध न करने की उठाई मांग

अंबाला के व्यापारी वर्ग ने आज अंबाला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने हाल ही में विभिन्न प्रदर्शनों के दौरान बार-बार राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़कों को जाम किए जाने से हो रही गंभीर समस्याओं से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

 

व्यापारियों की प्रमुख समस्याएं और मांगें:

 

आर्थिक नुकसान:

 

व्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल और पिछले किसान आंदोलन की मार से पहले ही उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे उनकी कमर टूट चुकी है। कामकाज लंबे समय तक ठप रहने के कारण व्यापारी वर्ग अभी तक आर्थिक मंदी से उबर नहीं पाया है।

 

मार्ग अवरुद्ध होने से परेशानी:

 

बार-बार सड़के और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से न केवल व्यापारियों का व्यापार ठप होता है, बल्कि आम जनता को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई:

 

व्यापारियों ने आशंका जताई कि कुछ शरारती तत्व बार-बार माहौल खराब करने की नीयत से प्रदर्शन की आड़ में मुख्य मार्ग अवरुद्ध करते हैं। उन्होंने मांग की कि कानून सबके लिए बराबर है और ऐसे उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

भविष्य के लिए सुरक्षा:

 

प्रतिनिधिमंडल ने पुरजोर मांग की कि भविष्य में किसी भी संगठन या व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख मार्गों को पूरी तरह से प्रतिबंधित या बाधित न होने दिया जाए।

 

व्यापारी वर्ग की आमजन /आंदोलनकारियों से अपील,

 

व्यापारी वर्ग अंबाला ने आमजन /आंदोलनकारियों से अपील की है कि जब भी कोई आंदोलन करें उसे शांति प्रिय ढंग से करें मार्गों को अवरूद्ध न किया जाए मार्ग अवरुद्ध होने से व्यापारियों को भारी नुकसान होता है जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

 

प्रशासन का आश्वासन:

 

अंबाला के पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने व्यापारी वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आम जनता और व्यापारियों की सुरक्षा तथा सुचारू आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

एसपी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कानून सबके लिए बराबर है और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। प्रदर्शन के नाम पर आममार्गों को अवरुद्ध नहीं होने दिया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

 

इस अवसर पर अंबाला के प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे:

 

इस दौरान होल सेल जरनल मर्चेंट डीलर एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन अंबाला शहर, होल सेल क्लॉथ मार्किट एसोसिएशन अम्बाला शहर, अंबाला इलैक्ट्रिक एसोसिएशन, हलवाई एसोसिएशन, पुरानी अनाज मंडी एसोसिएशन, पटेल रोड एसोसिएशन तथा त्रिकूट एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। #haryanapolice

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!