CIA-2 द्वारा पकड़े गए चोर से एक अन्य मामले में दो लाख 50 हजार रूपए कीमत के जेवरात किए बरामद
CIA-2 द्वारा पकड़े गए चोर से एक अन्य मामले में दो लाख 50 हजार रूपए कीमत के जेवरात किए बरामद
CIA-2 द्वारा पकड़े गए चोर से एक अन्य मामले में दो लाख 50 हजार रूपए कीमत के जेवरात किए बरामद,

42 वारदातों को अंजाम देने वाले चोर से अब तक थाना महेश नगर के तीन अलग अलग मामलों में लगभग 25 लाख के जेवर किए बरामद,
आरोपी से पहले भी थाना महेश नगर के दो मामलों में लगभग 22 लाख 50 हजार के जेवर किए जा चुके बरामद,
पुराना आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला, चोरी के लगभग 42 मामले हैं दर्ज,
कैमरों को चकमा देने में था माहिर, हाथों में दस्ताने पहन कर करता था चोरी,
अंबाला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। CIA-2 अंबाला की टीम ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की 42 वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी की पहचान राहुल कुमार (निवासी पंजाबी बाग, अंबाला छावनी) के रूप में हुई है।
बरामदगी और कार्रवाई,
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए के जेवर बरामद किए हैं l
उल्लेखनीय है कि इसी आरोपी से थाना महेश नगर के दो पुराने मामले में पहले भी 22 लाख 50 हजार रुपये के जेवर बरामद किए जा चुके हैं।
आरोपी से तीन मामलों में लगभग 25 लाख रुपए के चोरीसुदा गहने बरामद किए जा चुके है l
तकनीकी टीम ने बिछाया था जाल,
आरोपी इतना शातिर था कि वह चोरी के समय दस्ताने पहनता था और मुंह ढक कर रखता था ताकि फिंगरप्रिंट और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से बच सके।
CIA-2 के सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार और उनकी टीम ने तकनीकी विशेषज्ञता और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सुभाष पार्क, अंबाला छावनी के पास से धर दबोचा था।
सुलझीं कई बड़ी वारदातें,
इस गिरफ्तारी से अकेले थाना महेश नगर क्षेत्र की कई बड़ी वारदातों की गुत्थी सुलझ गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 08 मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थे। ताजा मामला 12 जुलाई 2025 को पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना महेश नगर में दर्ज किया गया था शिकायतकर्ता ने बतलाया था कि उसके घर से नामपता ना मालूम चोर ने लगभग 5 तोले सोना और नगद राशि चोरी की है l
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो चोरी का माल खरीदने में आरोपी की मदद करते थे।
आरोपी को अभी अन्य मामलों में भी माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी l



