
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को नोटिस जारी किया

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक हालिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के मामले में संज्ञान लिया है। यह कार्यक्रम DAV कॉलेज, देहरादून में आयोजित हुआ था, जिसमें एक सार्वजनिक व्यक्ति द्वारा मर्यादा के विरुद्ध भाषा का प्रयोग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई है।
आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने हेतु समन जारी किया है। आयोग ने उन्हें दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचकूला स्थित कार्यालय (बेज नं. 31-34, सेक्टर-2) में उपस्थित होकर अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग का मानना है कि इस प्रकार की भाषा समाज में महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसलिए मामले की गहन जांच हेतु यह कार्रवाई की गई है।
निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में आयोग द्वारा प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



