
अंबाला साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 107 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर मालिकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान,
अंबाला साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 107 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर मालिकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान,
अंबाला साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 107 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर मालिकों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान,

अंबाला पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक बार फिर अपनी तकनीकी कार्यकुशलता और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए 107 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद किए गए मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख 31 हजार 153 रुपये है।
आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अंबाला, श्री जगबीर सिंह ने इन फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
आर्थिक नुकसान से मिली राहत,
मोबाइल वापस पाने वाले शिवेंद्र, शिवम, सुरजीत, सुरेश कुमार और सुनील कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जब हमारे फोन गुम हुए थे, तो हमें उम्मीद नहीं थी कि ये कभी वापस मिलेंगे। नया फोन खरीदने में जो आर्थिक बोझ हम पर पड़ता, पुलिस ने हमें उससे बचा लिया। हम अंबाला पुलिस और साइबर सेल टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।”
डीएसपी की नागरिकों से अपील,
इस अवसर पर डीएसपी जगबीर सिंह ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराएं नहीं। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से दो महत्वपूर्ण सुझाव दिए,
CEIR पोर्टल का उपयोग,
मोबाइल खोते ही सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। यह पोर्टल फोन को ब्लॉक करने और उसे ट्रैक करने में बेहद प्रभावी है।
सिम ब्लॉक करवाएं,
मोबाइल गुम होते ही अपनी सिम तुरंत बंद करवाकर डुप्लीकेट सिम निकलवाएं, ताकि आपके नंबर का कोई दुरुपयोग न कर सके।
साइबर सेल टीम के इस सराहनीय कार्य ने एक बार फिर जनता का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत किया है।



