
बलदेव नगर पुलिस ने चोरी के लैपटॉप और चार्जर के साथ तीन आरोपी किए गिरफ्तार
अंबाला पुलिस द्वारा अपराधियों और चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलदेव नगर की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी का लैपटॉप रखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और चार्जर बरामद कर लिया गया है।
घटना का विवरण,
जानकारी के अनुसार, थाना बलदेव नगर की पुलिस टीम सायंकालीन गश्त के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिक्सी चौक के पास घेराबंदी की और तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया।
शक्ति से पूछताछ में खुला राज:
पकड़े गए युवकों से जब लैपटॉप के संबंध में पूछताछ की गई, तो वे शुरुआत में पुलिस को गुमराह करते रहे और झूठ बोलते रहे। हालांकि, जब पुलिस ने गहनता और सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपियों ने कबूल किया कि उक्त लैपटॉप चोरी का है। पुलिस ने तुरंत लैपटॉप और चार्जर को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना बलदेव नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
आरोपियों की पहचान,
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है,
जानू, निवासी कबीर नगर, अंबाला।
अमन, निवासी कबीर नगर, अंबाला।
रमन उर्फ पन्नी, निवासी जसमीत नगर, अंबाला शहर।
न्यायिक कार्रवाई,
पुलिस द्वारा जांच पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंबाला पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।



