अवैध शराब बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई ; सीआईए-1 अंबाला की टीम ने आरोपी को भारी मात्रा में लाहन व शराब के साथ किया गिरफ्तार

नशा तस्करों और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अंबाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-01 अंबाला की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घर में शराब बनाने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है।
मामले का विवरण,
सीआईए-01 की टीम को सूचना मिली थी कि थाना नग्गल के अंतर्गत आने वाले गांव कलावड में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा है। टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी, जहाँ आरोपी अपने घर के कमरे में ही अवैध देसी शराब तैयार कर रहा था। मौके से पुलिस ने 35 लीटर लाहन, 16 लीटर अवैध देसी शराब और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अन्य साजो-सामान बरामद कर जब्त किया है।
आरोपी की पहचान,
पकड़े गए आरोपी की पहचान बलकार सिंह उर्फ पोला, निवासी गांव कलावड, थाना नग्गल, जिला अंबाला के रूप में हुई है।
पुलिस कार्रवाई,
आरोपी के खिलाफ थाना नग्गल में आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (Jail) में भेज दिया गया है।
अंबाला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध नशा या गैर-कानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।