
पी केआर जैन वाटिका में दसवीं कक्षा का परिणाम रहा अत्यंत गौरवशाली

सीबीएसई के द्वारा 15 अप्रैल को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। पी के आर जैन वाटिका के 168 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में भाग लिया और परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की हरजस कौर ने 98.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हररूप कौर 98% अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही और शुभम सिंगला 97.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहे ।चतुर्थ स्थान पर इकनूर सिंह और अनुष्का राजपूत ने 97.4% लेकर बाजी मारी। 55 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किये। 68 विद्यार्थियों ने 80% से 90% अंक प्राप्त किये और 21 विद्यार्थियों के अंक 70% से 80% के बीच में रहे। परीक्षा परिणाम वास्तव में बहुत ही उत्कृष्ट रहा। इस अवसर पर विद्यालय की मैनेजमेंट, प्रधानाचार्या जी और सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


