सोनीपत में पुलिस बुलाने पर पिता ने की बेटी की हत्या लव मैरिज की जिद पर अड़ी थी

हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में नर्सिंग की छात्रा चीनू (23) के मर्डर केस में खुलासा हुआ है। चीनू 2 साल से एक युवक के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी। परिवार इस शादी के बिल्कुल खिलाफ था। रविवार को घर में इसी बात पर झगड़ा हुआ।
चीनू ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस भी बुलाई, लेकिन मां ने मेन गेट ही बंद कर दिया। बाहर पुलिस को देखकर चीनू के पिता भड़क गए। उसने चाकू से उसका गला काट दिया। जब पुलिस छत के रास्ते घर में दाखिल हुई तो अंदर चीनू का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने चीनू के पिता और भाई को हिरासत में ले रखा है। दोनों से पूछताछ जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चीनू पिछले 2 साल से बुटाना गांव के एक युवक के संपर्क में थी और उससे शादी करना चाहती थी। चीनू का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उसकी शादी कहीं और करना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से झगड़े हो रहे थे।
रविवार को भी इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ। जब परिवार के लोग उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुए तो चीनू ने मदद के लिए डायल 112 पर कॉल कर दी। सुबह 10:30 बजे पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) टीम मौके पर पहुंची
पुलिस के मुताबिक, टीम जैसे ही घर पहुंची तो चीनू बाहर की तरफ जाने लगी। तभी उसकी मां ने घर का मेन गेट अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान घर में झगड़ा बढ़ गया। पुलिस बाहर ही रह गई। पुलिस लगातार दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही।
पुलिस के मुताबिक, टीम जैसे ही घर पहुंची तो चीनू बाहर की तरफ जाने लगी। तभी उसकी मां ने घर का मेन गेट अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान घर में झगड़ा बढ़ गया। पुलिस बाहर ही रह गई। पुलिस लगातार दरवाजा खुलवाने का प्रयास करती रही।
सूत्रों के मुताबिक, पिता रसोई से चाकू उठा लाया और चीनू को मारने के लिए दौड़ा। उसने चीनू की कमर पर वार किए। चीनू बचने के लिए मेन गेट की तरफ भागी। वहां अनिल ने चीनू का गला काट दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद छत के रास्ते पुलिस अधिकारी घर में दाखिल हुए। वहां गेट के पास चीनू का शव पड़ा हुआ था।



