
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया ने की प्रेस वार्ता

अम्बाला, दिनांक 11-04-2026( )— भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने आज भाजपा जिला कार्यालय अम्ब कमल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीति में समान भागीदारी देने का मार्ग प्रशस्त करेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
बंतो कटारिया ने कहा कि इस कानून के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे समाज के हर वर्ग की आवाज को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने इसे “नए भारत की नई पहचान” बताते हुए कहा कि अब महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक महिलाओं के अधिकारों की बात करते रहे, उन्होंने कभी ठोस कदम नहीं उठाए, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे साकार कर दिखाया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत कौर व पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



