
लखनौर साहिब में जल्द पूरा होगा वीएलडीए कालेज, 5 करोड़ 17 लाख का वर्क आर्डर हुआ जारी
गांव लखनौर साहिब में माता गुजर कौर वीएलडीए (वेटरनरी एंड लाइव स्टाक डेवलपमेंट असिस्टेंट) कालेज का लंबित कार्य जल्द ही पूरा होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 5 करोड़ रुपए का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। इस कालेज के पूरा बनने से शहर के साथ प्रदेश में अम्बाला को नई पहचान मिलेगी। वहीं जिला के युवा वीएलडीए की डिग्री अपने जिला में रहकर ही पा सकेंगे। जिन्हें इस डिग्री के लिए हिसार या फिर अन्य जगहों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस पेशे में आने से युवाओं के पास रोजगार के बेहद अवसर रहेंगे। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का आभार जताया। राणा ने कहा कि कालेज को पूरा करने के लिए जल्द कार्य शुरू होगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए 5 करोड़ रुपये का वर्क आर्डर एजेंसी को जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देशों व पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल के प्रयासों के बाद शुरू हो रहा है।
पिछले काफी समय से वीएलडीए कालेज का कार्य बंद पड़ा था। अब नए सिरे से एजेंसी को टेंडर जारी किया गया है। इससे पहले यहां चारदीवारी के साथ ही भवन का निर्माण किया गया है। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कहा कि वीएलडीए कालेज के लंबित कार्य को इसी वर्ष में पूरा करवा लिया जाएगा। यह आस पास के ग्रामीणों के साथ साथ जिला वासियों के लिए भी सौगात होगी।



