
हाउसकीपिंग टेंडर दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर
हाउसकीपिंग टेंडर दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर
हाउसकीपिंग टेंडर दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर
अंबाला पुलिस ने हाउसकीपिंग टेंडर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी फैज वारिश (निवासी कानपुर, हाल निवासी सेक्टर-82, नोएडा) है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण,
शिकायतकर्ता उल्लास कपूर, निवासी मॉडल टाउन, अंबाला शहर ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी फैज वारिश, सौरभ शुक्ला और उनके अन्य साथियों ने उसे अपने जाल में फंसाया कि उनकी अच्छी पहुंच है l आरोपियों ने हाउसकीपिंग टेंडर दिलवाने का झांसा देकर 01 मार्च 2023 से 20 अप्रैल 2023 के बीच शिकायतकर्ता से करीब 05 लाख रुपए की राशि हड़प ली। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली, जिस पर 13 जून 2025 को मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई,
थाना बलदेव नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपी फैज वारिश को नोएडा (थाना फेस-2 क्षेत्र) से काबू किया।
रिमांड के दौरान जांच,
पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अमन ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
रिमांड के दौरान पुलिस का मुख्य उद्देश्य,
गिरोह के अन्य सदस्यों (सौरभ शुक्ला व अन्य) के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करना।
धोखाधड़ी से हड़पी गई 05 लाख रुपए की राशि बरामद करना।
आरोपी द्वारा किए गए अन्य संभावित अपराधों का खुलासा करना।
अंबाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के लुभावने वादों या टेंडर दिलाने जैसे झांसों में न आएं और किसी भी प्रकार के संदिग्ध लेन-देन से बचें।



