
सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज़
सोनीपत से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस वे पर दिखा तेज रफ्तार का कहर
पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उसके कार चालक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत
ईस्टर्न पेरिफेल एक्सप्रेस वे पर जखोली टोल प्लाजा पर डिफेंडर कार को मारी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर
पंचर होने के बाद डिफेंडर कार का टायर बदलने के बाद पंचर लगवाने के लिए रुके थे खुशबाज जाटान, उनकी गाड़ी का ड्राइवर और गनमैन
हादसे में खुशबाज जाटान और उसके ड्राइवर परममिंदर की मौके पर ही मौत
पंजाब पुलिस का सिपाही करनदीप लड़ रहा है जिंदगी और मौत के बीच जंग
साल 2022 में खुशबाज जाटान ने बठिंडा की तलवंडी साबो से लड़ा था विधानसभा का चुनाव
पंजाब सरकार में चेयरमैन के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे खुशबाज जाटान
दिल्ली से कई अहम मुलाकाते कर लौट रहे थे पंजाब
हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया
कल सोनीपत के सिविल अस्पताल में होगा दोनों शवों का पोस्टमार्टम
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार
सोनीपत पुलिस कर रही है हादसे की गंभीरता से जांच



