साहिल को चाहिए जीवनदान: एप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहा युवक ICU में भर्ती, बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही है आखिरी उम्मीद
साहिल को चाहिए जीवनदान: एप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहा युवक ICU में भर्ती, बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही है आखिरी उम्मीद
साहिल को चाहिए जीवनदान: एप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहा युवक ICU में भर्ती, बोन मैरो ट्रांसप्लांट ही है आखिरी उम्मीद


सिरसा का मूल निवासी और फिलहाल अम्बाला में रह रहे 15 वर्षीय साहिल की जिंदगी इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। साहिल एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी एप्लास्टिक एनीमिया से लड़ रहा है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें अस्थि-मज्जा नई रक्त कोशिकाएं बनाना लगभग बंद कर देती है, जिसके कारण शरीर में खून और प्लेटलेट्स तेजी से कम हो जाते हैं और मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है।
फिलहाल साहिल रोटरी हॉस्पिटल, अम्बाला कैंट के ICU में भर्ती है। डॉक्टरों ने साफ कहा है कि साहिल को बचाने का एकमात्र विकल्प बोन मैरो ट्रांसप्लांट है, जिसकी अनुमानित लागत 20 से 25 लाख रुपये तक आएगी।
सिर्फ इतना ही नहीं, जब तक ट्रांसप्लांट नहीं होता, साहिल को हर सप्ताह खून और प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है, जिस पर करीब 15,000 रुपये पहले हर दो सप्ताह का खर्च आता था अब हर दो दिन बाद जरुरत पड़ रही है।परिवार अपनी सारी जमा-पूंजी इलाज में लगा चुका है और अब पूरी तरह आर्थिक संकट में है।
परिजनों का कहना है—
“हमने अपनी पूरी बचत लगा दी है। अब साहिल की जान बचाने के लिए समाज और सरकार की मदद की बेहद जरूरत है।”
साहिल के उपचार में सहयोग करने के लिए नीचे दिए स्कैनर के माध्यम से मदद भेजी जा सकती है।
आपकी एक छोटी सी मदद भी साहिल के लिए नई जिंदगी बन सकती है। अगर आप साहिल को देखना चाहते हैं तो आप उनके पास जाकर और उनके न. 9416188028 पर संपर्क कर सकते हैं।



