
रविवार, 23 नवम्बर 2025 की मुख्य खबरें पढ़िए एक क्लिक में
🔸 बिहार में बड़ा एक्शन: सम्राट चौधरी के गृहमंत्री बनते ही बिहार पुलिस सक्रिय, कुख्यात अपराधी शिवदत्त राय एनकाउंटर में ढेर।
🔸 ट्रंप का 61वां विवादित बयान: ममदानी के सामने फिर दोहराया झूठ; भारत ने कड़े शब्दों में कहा— “बस करिए मिस्टर ट्रंप… ये मीटिंग हुई ही कहाँ थी?”
🔸 दिल्ली ब्लास्ट अपडेट: NIA ने पुलवामा से आतंकी तुफैल अहमद को किया गिरफ्तार।
🔸 कॉलर वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू: अब फोन आने पर दिखेगा कॉलर का वेरिफाइड नाम, टेलीकॉम कंपनियों ने नई सिस्टम को किया एक्टिव।
🔸 उदयपुर की रॉयल वेडिंग: डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने बॉलीवुड सितारों के साथ बांधा रंग।
🔸 IIT कानपुर केस: दो कश्मीरी रिसर्चर लापता—दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन की जांच तेज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट।
🔸 कश्मीर में 131 आतंकी सक्रिय: इंटेलिजेंस रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, एक विदेशी नागरिक भी शामिल; तलाशी अभियान जारी।
🔸 G-20 समिट में PM मोदी: वैश्विक आर्थिक विकास के मानकों में बड़े सुधार की वकालत।
🔸 शीतकालीन सत्र में 10 बड़े बिल:
• प्राइवेट कंपनियां लगा सकेंगी एटॉमिक पॉवर प्लांट
• UGC खत्म करने से जुड़ा बिल भी पेश होगा
🔸 CJI सूर्यकांत का शपथ ग्रहण: परिवार व कानूनी समुदाय सहित बड़े स्तर पर आमंत्रण, जींद से हवन के बाद दिल्ली प्रस्थान।
🔸 जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में दो अलग-अलग हादसों में JCO और अग्निवीर शहीद।
🔸 उत्तराखंड का अनोखा नियम: शादी में शराब पिलाने पर ₹1 लाख जुर्माना; फास्ट फूड पर भी रोक—जनजातीय गांवों का फैसला।
🔸 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बदलाव: प्रतिभा सिंह हटाई गईं, विनय कुमार को नई जिम्मेदारी—SC कार्ड चला।
🔸 SIR पर सपा का पत्र: चुनाव आयोग से 3 महीने आगे बढ़ाने की मांग।
🔸 तेजस विमान क्रैश: शहीद नामांश स्याल का आज किया जाएगा अंतिम संस्कार।
🔸 G-20 में टूटी परंपरा: अफ्रीकी राष्ट्रपति ने ट्रम्प की मांग ठुकराई—कहा, “अध्यक्षता ऐसे किसी को नहीं देंगे।”
🔸 Delhi Blast Case: यूपी में आतंकियों को पनाह देने वालों की खोज तेज; 250 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टरों पर नजर।
🔸 कर्नाटक सियासत: CM सिद्धारमैया बोले—“हाईकमान जो कहेगा, वही मानेंगे…”
🔹 स्पोर्ट्स: एशेज ओपनर में ट्रैविस हेड का धमाकेदार शतक, ऑस्ट्रेलिया की 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत।



