
अंबाला में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिखा टैंकर ब्लास्ट,दो राहगीर गंभीर,एक PGI रेफर

एंकर – अंबाला में आज अचानक चंडीगढ़ रोड पर एक तेल के टैंकर में ब्लास्ट हुआ जिसमें दो राहगीर बुरी तरह से जख्मी हो गए धमाका इतना तेज था की टैंकर के परखच्चे उड़ गए और टैंकर के लोहे के ढक्कन और चादर 200 मीटर दूर जाकर गिरी।घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को पीजीआई रेफर कर दिया गया तो एक का अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है
घायल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक से जा रहे थे अचानक तेज धमाका हुआ और कोई चीज उनसे टकराई जिसके बाद बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें पुलिस अस्पताल लेकर आई है वहीं पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तेल के टैंकर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद मौके पर पहुंचे और इस दौरान दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल की rmo होना बताया कि कोई तेल का टैंकर ब्लास्ट हुआ जिससे घायल दोहरागीरों को अस्पताल लाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है दूसरे का इलाज किया जा रहा है।
बाइट – सूरज घायल
बाइट – पुलिसकर्मी
बाइट – अदिति rmo



