janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं, फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं - विज - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मन्यायलयपंजाबपरिवहनमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं, फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं – विज

डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं, फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं - विज

डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं, फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं – विज

भारत सरकार ने ट्रंप के भारत द्वारा रूस से तेल न खरीदने के दावे का खण्डन किया – विज

 

चण्डीगढ, 17 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर सवाल खडा करते हुए तंज किया कि कभी सपने भी सच्चे होते हैं! श्री विज ने कहा कि ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं और डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं तथा फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं’’।

विज आज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा भारत के रूस से तेल न खरीदने के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

 

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेरी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात हुई है और उन्होंने मान लिया है कि हम रूस से तेल नहीं खरीदेंगें, परंतु भारत सरकार ने इस दावे का खण्डन किया है’’।

 

विज ने कहा कि ‘‘पहले भी आपरेशन सिंदूर के समय इस प्रकार से हो चुका है, जब ट्रंप ने कहा था कि मैंने समझौता कराया है, लेकिन भारत सरकार ने कहा कि हमारी इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं हुई है’’।

 

आज सुबह विज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा किः—‘‘एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल न खरीदने बारे नरेंद्र मोदी से हुई बात का दावा किया है परन्तु भारत सरकार ने इसे नकार दिया है। पहले ऑपरेशन सिंदूर बारे भी ऐसा हो चुका है। मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते है और ट्रंप वहां नरेंद्र मोदी से बात कर लेते है और सुबह उठ कर मीडिया में घोषणा कर देते हैं। परन्तु सपने भी कभी सच होते हैं?’’

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!