अम्बाला छावनी में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विज ने समीक्षा बैठक की
अम्बाला छावनी में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विज ने समीक्षा बैठक की
अम्बाला छावनी में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विज ने समीक्षा बैठक की
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पंप हाउस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्ति करने के लिए पंप हाउस को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए मंजूरी मिल गई है और जल्द ही पंप हाउस को हॉटलाइन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवंबर से टांगरी नदी में मिटटी/सिल्ट इत्यादि की निकालने का कार्य आरंभ किया जाएगा।

विज आज अम्बाला छावनी में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया की दीवार बनाने के कार्य का टेंडर हाई पॉवर परचेस कमेटी की बैठक में पारित किया जाएगा और उसके पश्चात दीवार निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ताकि इंडस्ट्रियल एरिया का पानी से बचाव किया जा सके।
बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को टांगरी नदी में मिट्टी/सिल्ट निकालने का कार्य 15 नवंबर तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए। नदी को चंदपुरा से लेकर कोटकछुआ तक गहरा किया जाएगा जिससे बरसाती पानी की निकासी और बेहतर होगी। गौरतलब है कि नदी को गहरा करने का कार्य इसी वर्ष प्रारंभ कर दिया गया था, मगर बरसातों की वजह से इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। मंत्री अनिल विज ने टांगरी नदी पर तीन स्थानों पर काजवे निर्माण का कार्य भी जल्द प्रारंभ कर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रामगढ़ माजरा गांव से टांगरी नदी में पानी लिफ्ट करने हेतु पंप लगाने के भी निर्देश दिए गए।



