janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान - रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 1100-1100 रुपए - Ambala Mirror
Anil Vijअंबालाऊर्जाचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मपंजाबमुख्यमंत्री हरियाणाराजनीतिराज्यवायरलशिक्षास्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान – रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 1100-1100 रुपए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान - रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 1100-1100 रुपए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान – रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 1100-1100 रुपए

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान - रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 1100-1100 रुपए
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का बड़ा ऐलान – रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को दिए जाएंगे 1100-1100 रुपए

निरंकारी ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में पहुंचे अनिल विज; बोले- रक्त का कोई और विकल्प नहीं, जरूर करें दान

 

जब जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष चल रहा हो, तब रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य बन जाती है- अनिल विज

 

रक्त का कोई कारखाना नहीं होता और न ही इसे कृत्रिम रूप से तैयार किया जा सकता- विज

 

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज स्वैच्छिक रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा की कि रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को उनकी ओर से उनके स्वैच्छिक कोष से 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ऊर्जा मंत्री की इस घोषणा से रक्तदाताओं व आयोजकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।

 

मंत्री विज ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है।

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष चल रहा हो, तब रक्त की एक-एक बूंद अमूल्य बन जाती है। रक्त का कोई कारखाना नहीं होता और न ही इसे कृत्रिम रूप से तैयार किया जा सकता है। यह केवल एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान को दिया जाने वाला ऐसा अनमोल उपहार है, जो किसी को नया जीवन दे सकता है।

 

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है, इसलिए सभी स्वस्थ नागरिकों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त केवल एक इंसान से दूसरे इंसान तक पहुंचने वाला जीवन का अनमोल उपहार है। आपका स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद की धड़कनों को फिर से गति दे सकता है, किसी परिवार की उम्मीदों को बचा सकता है और किसी की जिंदगी में नई रोशनी ला सकता है। इसलिए रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

 

विज आज संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संत निरंकारी भवन रेस कोर्स रोड अम्बाला छावनी में रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने रिब्बन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया व रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित भी किया।

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के हित में जो कार्य कर रहे है वह अनुसरणीय है। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में निरंकारी संस्था द्वारा जो कार्य किए जा रहे है उससे अन्य को भी प्रेरणा मिलती हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान आवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके हम अमूल्य जिंदगियों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की आपूर्ति केवल मानव शरीर से ही सम्भव हैं, रक्त का और कोई वैकल्पिक साधन नहीं है।

 

 

इस अवसर पर संत निरंकारी चौरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट अम्बाला के प्रधान नवतेज सेठी ने कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर अभिन्नदन किया और बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से रक्तदान अभियानों के माध्यम से मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित है। अब तक देश भर में 9,174 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15 लाख यूनिट रक्त दिया जा चूका हैं, जो मिशन को देश के सबसे बड़ी स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में से एक बनाता हैं।

 

 

इस मौके पर संत निरंकारी चौरिटेबल फांउडेशन ट्रस्ट अम्बाला के प्रधान नवतेज सेठी, संचालक सतीश सेठी, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, आरती सहगल, श्याम सुन्दर अरोड़ा के साथ-साथ संस्था के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!