अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार: हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार,
अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार: हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार,
अम्बाला पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार: हेरोइन तस्करी मामले का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार,

नशामुक्त अम्बाला अभियान के तहत CIA-1 टीम को मिली बड़ी सफलता,
नशा मुक्त समाज के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए CIA-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दीपक व उनकी टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 101 ग्राम 02 मिलीग्राम हेरोइन मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का विवरण व पुलिस कार्रवाई,
CIA-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीते दिनों थाना बलदेव नगर क्षेत्र मनमोहन नगर, अम्बाला शहर से आरोपी दीपक निवासी न्यू कालोनी, रामतीर्थ रोड, अमृतसर, पंजाब को 101 ग्राम 02 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
गहन पूछताछ व दूसरी गिरफ्तारी,
रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सूरज की संलिप्तता का खुलासा किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई 2026 को जिला पटियाला पंजाब में छापेमारी कर आरोपी सूरज निवासी तफजलपुरा, नजदीक रेलवे स्टेशन, पटियाला, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक कार्रवाई,
पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी दीपक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि आरोपी सूरज का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
आगामी कार्रवाई,
रिमांड के दौरान आरोपी सूरज से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीला पदार्थ कहाँ से खरीदा गया था और इस नशे के नेटवर्क में कौन कौन लोग शमिल है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क/चेन को तोड़ने के लिए प्रयासरत है।
अम्बाला पुलिस की आमजन से अपील,
अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप नशा तस्करों पर हर दिन ठोस कार्रवाई की जा रही है। अम्बाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।
यदि आपके पास नशा तस्करों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में कोई जानकारी है, तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें,
सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
