janda muda hasilkan uang ke dana uang kaget qris jimmy dapat 27 juta 173 juta dari putaran turbo kuncen makam keramat dapat 311jt penjual cilok dapat jackpot dana pola rahasia mekanik ahasss trik balok kuning onad jackpot 235jt gopay trik khusus projo susun berlian olympus trik khusus projo susun berlian olympus ceo yang menyamar jadi tukang bangunan sales yamaha dapat duit tiban 194jt गुरुग्राम में 26 अक्टूबर को होगा एमएसएमई बिजनेस समिट - पवन अग्रवाल - Ambala Mirror
अंबालाऊर्जाखेलचंडीगढ़दिल्लीदेशधर्मधर्म - कर्मपंजाबराजनीतिराज्यवायरलशिक्षाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

गुरुग्राम में 26 अक्टूबर को होगा एमएसएमई बिजनेस समिट – पवन अग्रवाल

गुरुग्राम में 26 अक्टूबर को होगा एमएसएमई बिजनेस समिट - पवन अग्रवाल

गुरुग्राम में 26 अक्टूबर को होगा एमएसएमई बिजनेस समिट: पवन अग्रवाल

-समिट में जुड़ेंगे प्रदेशभर के व्यापार प्रतिनिधि, सभी तैयारियां पूरी: पवन अग्रवाल

-समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एमएसएमई शोभा करंदलाजे होंगी मुख्य अतिथि

-राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से किया जा रहा है यह आयोजन

गुरुग्राम। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाले एमएसएमई बिजनेस समिट एवं उद्यम अवार्ड समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समिट को लेकर प्रदेशभर के व्यापारी प्रतिनिधियों में काफी उत्साह है। इसका अंदाजा समिट के लिए हुए पंजीकरण को देखकर लगाया जा सकता है। इस समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री शोभा करंदलाजे मुख्य अतिथि होंगीं। यह बात संगठन के प्रदेश महासचिव पवन अग्रवाल ने समिट की तैयारियों की जानकारी देते हुए कही।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित ये बिजनेस समिट है, जो आगामी 26 अक्टूबर को सरहोल बॉर्डर स्थित गुरुग्राम के द लीला होटल में तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बिजनेस समिट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग सहित देश व प्रदेश के अनेक व्यापारी नेता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जन उद्योग व्यापार संगठन एसएसएमई क्षेत्र के भविष्य को आकार देने के लिए एक महत्वपूर्ण बिजनेस शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह वर्तमान में 6.5 करोड़ से अधिक उद्यमों का प्रतिनिधित्व करता है, जो सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देता है और 28 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है। एमएसएमई भारत के नवाचार, रोजगार सृजन और 45 प्रतिशत से अधिक निर्यात का केंद्र बिंदु है, इसलिए वैश्विक विनिर्माण और सेवा केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के समक्ष खड़ी इन चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श करने के लिए ही संगठन द्वारा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, कुशल और टिकाऊ एमएसएमई का निर्माण विषय पर इस बिजनेस शिखर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह शिखर सम्मेलन एमएसएमई क्षेत्र के परिवर्तन के लिए संवाद को बढ़ावा देने और एक सहयोगात्मक रोडमैप तैयार करने हेतु सरकारी अधिकारियों, एमएसएमई नेताओं, उद्योग विशेषज्ञों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, कौशल संस्थानों और वित्तीय भागीदारों को एक साथ लाएगा। पवन अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान, प्रतिष्ठा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित संगठन है जो दलगत राजनीति से दूर सिर्फ और सिर्फ व्यापारी भाईयों की भलाई के लिए काम करता है।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!