
कैथल में नाले में नीले सूटकेस में मिला एक महिला का शव, महिला के हाथ पे बना हुआ है “ S “ का टैटू
कैथल में नाले में नीले सूटकेस में मिला एक महिला का शव, महिला के हाथ पे बना हुआ है “ S “ का टैटू
कैथल में नाले में नीले सूटकेस में मिला एक महिला का शव, महिला के हाथ पे बना हुआ है “ S “ का टैटू
कैथल जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव शीला खेड़ा के पास डेरों के नजदीक बने नाले से नीले रंग के सूटकेस में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने नाले में कुत्तों को एक सूटकेस खींचते हुए देखा। पास जाने पर तेज दुर्गंध आने लगी, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ। जब सूटकेस को खोलकर देखा गया तो अंदर महिला का शव देख सभी सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
कई दिन पुराना शव, शरीर पर गलन
पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास आंकी गई है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। नाले के पानी में पड़े रहने के कारण शव फूल चुका है और शरीर के कुछ हिस्सों में गलन भी शुरू हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
गला घोंटकर हत्या की आशंका
शुरुआती जांच में महिला के गले पर रस्सी या किसी सख्त वस्तु के निशान मिले हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शव को छिपाने के इरादे से सूटकेस में बंद कर नाले में फेंक दिया गया। सूटकेस से शव के अलावा दो अन्य कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
टैटू से पहचान की कोशिश
थाना प्रभारी गीता ने बताया कि मृतका के हाथ पर ‘S’ डिजाइन का टैटू बना हुआ है। इसी निशान के आधार पर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है और आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, यदि तय समय में महिला की पहचान नहीं हो पाती है तो नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।



