जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंबाला ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने एवं छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

जिला अंबाला कांग्रेस कमेटी शहरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाला की ओर से आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने तथा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में उपायुक्त (डीसी) अंबाला के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमला किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई के जरिए।
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए, विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कार्रवाई पर रोक लगे तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दुष्यंत चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान एवं राकेश मेहलां एवं ब्रहमपाल राणा, हिम्मत सिंह, रोहित जैन, रोहित शर्मा विशु एडवोकेट रघु, मिथुन वर्मा, नवीन गुप्ता, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह गुल्लु, प्रतीक चौधरी, हरमन हैरी, बलजीत सिंह रंगा, रविन्द्र गुप्ता, कैप्टन सोडी, राजिन्द्र कौर, अशोक कुमार सोनी, किरणपाल राणा, रोबिन खोड़ा, हरबीर सिंह, गौरव कुकरेजा, विपिन, कमल बाछल, होरी लाल, काला जटट एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।