छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
छात्रों की आवाज़ दबाने वाली सरकार को जनता जवाब देगी”:- विनोद धीमान

अंबाला शहर:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंबाला शहर द्वारा आज पॉलिटेक्निक चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और कार्रवाई के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान विनोद धीमान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष *राहुल गांधी* ने लगभग छह माह पहले ही देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते खतरे और आपातकाल जैसे हालात बनने की आशंका जताई थी, जिसकी झलक अब पूरे देश में देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा रद्द होने और उससे उपजे तनाव के कारण कई छात्रों ने अपनी जान गंवाई, जिसके विरोध में हजारों छात्र पिछले 22 दिनों से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता **सोनम वांगचुक** सहित आंदोलनकारियों के साथ सरकार ने दमनकारी रवैया अपनाया और उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 20 जुलाई को संसद मार्च कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारों का प्रयोग किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में छात्राओं के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया, जो बेहद निंदनीय और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
वहीं, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान राकेश महल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष **राहुल गांधी** लगातार छात्रों की आवाज़ को सड़क से संसद तक उठाते रहे हैं। जब उन्होंने संसद में छात्रों का मुद्दा उठाने का प्रयास किया तो सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी, सांसद **वरुण मुलाना**, **रणदीप सिंह सुरजेवाला ** एवं अन्य कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे, जहां दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, युवाओं, छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस दमन के सामने झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि **चौधरी निर्मल सिंह** और सांसद **वरुण मुलाना** संसद के भीतर जनता की आवाज़ बुलंद करेंगे, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष जारी रखेंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष,दुष्यंत चौहान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मपाल राणा, मस्तान सिंह, रोहित जैन, हिम्मत सिंह, रोहित शर्मा, विशु, प्रतीक चौधरी, सुरेंद्र सिंह बिट्टू, नवीन गुप्ता, हरि सिंह, जनार्दन ठाकुर, कमल बछल, सुरजीत सिंह कुर्बानपुर, अशोक सोनी, कुलदीप सिंह गुल्लू, मिथुन वर्मा, रविंद्र गुप्ता, कमल सिंह, नरेंद्र पाली, सनी मुखा, रॉबिन खोरा, राजविंदर कौर, खुशवीर वालिया, बलवंत राय, किरण पाल राणा, पंकज भोला, प्रेम सागर शर्मा, ठाकुर सिंह सैनी, हरनेल सिंह काला जाट, बांत सिंह, मोहित खोखरेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं की आवाज़ को इसी तरह दबाया जाता रहा तो कांग्रेस पूरे देश में जनआंदोलन तेज करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।


